फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student union election dates announced voting on November 4

JNUSU Election 2025: जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का एलान, चार नवंबर को मतदान, इस दिन आएंगे परिणाम

Thu, 23 Oct 2025 10:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 10:01 AM IST
सार

जेएनयू में छात्र संघ चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है, जिससे परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चार नवंबर को जेएनयू में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होंगे। यह घोषणा छात्रों के बीच काफी उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
JNU student union election dates announced voting on November 4
जेएनयू - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू में चुनाव समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रसंघ चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि इस बार मतदान 4 नवंबर 2025 को होगा, जबकि चुनाव परिणामों की घोषणा छह नवंबर को की जाएगी। यह घोषणा जेएनयू परिसर में चुनावी गहमागहमी को तेज करने वाली है।

विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल
चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची 24 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जिससे इच्छुक छात्र अपने उम्मीदवार के रूप में दावेदारी पेश कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और अंतिम सूची जारी होने के बाद, छात्र 4 नवंबर को मतदान करेंगे और दो दिन बाद 6 नवंबर को मतगणना की जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू छात्र संघ चुनाव का पूरा कार्यक्रम 
24 अक्तूबर को प्रारंभिक मतदाता सूची/मतदाता सूची में सुधार 
25 अक्तूबर को नामांकन फॉर्म जारी होगा
27 अक्तूबर से नामांकन पत्र दाखिल करना
28 अक्तूबर को वैध नामांकनों की सूची जारी होगी/नामांकन वापस लेना/अंतिम उम्मीदवार सूची
1 नवंबर को विश्वविद्यालय महासभा की बैठक
2 नवंबर को प्रेजिडेंटियल डिबेट
4 नवंबर को मतगणना
6 नवंबर को परिणाम


ये भी पढ़ें: Delhi AQI: दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा का कहर, लगातार आज भी 400 के पार एक्यूआई, जानें कैसे हैं हालात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed