फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Student raped by his college mate.

जेएनयू छात्रा का एमएमएस बना कई बार किया बलात्कार

Wed, 12 Nov 2014 09:38 PM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
 JNU Student raped by his college mate.

मंगलवार की शाम दिल्ली पुलिस के 100 नंबर पर फोन आया। लड़की ने बताया कि वह जेएनयू की शोध छात्रा है और एक लड़का कई हफ्तों से उसका बलात्कार कर रहा है।

विज्ञापन


शिकायत मिलते ही महिला पुलिस के साथ पुलिस बल वहां पहुंचा। लड़की को सीधे एम्स ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद लड़की को काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया। देश के जाने-माने विश्वविद्यालयों में से एक जेएनयू की इस छात्रा ने जो खुलासा किया  वह चौंका देने वाला है।
विज्ञापन


25 वर्षीय शोध छात्रा ने अपने ही एक पूर्व साथी पर आरोप लगाया है कि उसने कई बार कैंपस के अंदर ही उससे बलात्कार किया। छात्रा का कहना है कि लड़का लगातार उसे धमकी देता था कि अगर उसने इस बात का खुलासा किया तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीओआई के मुताबिक आरोपी ने छात्रा का मोबाइल क्लिप बना रखा था जिसे दिखा कर ही उसे ब्लैकमेल करता और मुंह बंद रखने की धमकी देता था।

दोस्त बन दिया धोखा

 JNU Student raped by his college mate.

छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस को बताया तो उसका कैरियर बर्बाद कर देगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि लड़की ने पहले भी इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने ‌आरोपी के घरवालों को बुला कर दोनों के बीच समझौता करा दिया था।

हालांकि इसके बाद भी आरोपी लगातार छात्रा को पीड़ित करता रहा। उसने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालना शुरु कर दिया। इसके बाद ही मंगलवार को छात्रा ने पुलिस को फोन कर शिकायत की। आरोपी तुरंत ही फरार हो गया। छात्र पटना का रहने वाल है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया है।

हालांकि पिछले दो साल में जेएनयू में इस तरह के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस साल ही जेएनयू छात्रा के साथ बलात्कार की यह तीसरी घटना है। पुलिस में नामजद शिकायत के बाद अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

साभार: टीओआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed