जेएनयू से 15 अक्टूबर से लापता छात्र नजीब अहमद की जांच के लिए इंडिया गेट पहुंच रहे छात्रों को पुलिस ने नेशनल म्यूजियम और नेशनल आर्किंव सेंटर के सामने से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने नजीब की मां फातिमा को भी धक्के मारे और घसीटा। वहीं अन्य पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, पुलिस इस आरोप से इनकार कर रही है। नजीब को तलाशने में दिल्ली पुलिस के नाकाम रहने के चलते जेएनयू छात्रसंघ ने रविवार दोपहर को इंडिया गेट पर धरने की कॉल दी थी।
दिल्ली पुलिस पर JNU के लापता छात्र नजीब की मां को घसीटने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
बैरिकेड बंद कर दिया
धक्कामुक्की में गिरी नजीब की मां
विज्ञापन
विज्ञापन