{"_id":"5a55f8c24f1c1b41198b5e93","slug":"jnu-student-missing-from-monday-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जेएनयू से गायब हुआ एक छात्र, दो दिन से नहीं मिली कोई खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जेएनयू से गायब हुआ एक छात्र, दो दिन से नहीं मिली कोई खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Jan 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेएनयू का एक 26 वर्षीय छात्र जिसका नाम मुकुल जैन लापता हो गया है।
विज्ञापन
मुकुल जैन लाइफ साइंस कोर्स में पीएचडी की पढ़ाई कर रहता था और सोमवार को आखिरी बार दोपहर 12.30 बजे कैंपस के ईस्ट गेट के बाहर देखा गया था। छात्र के लापता होने की
विज्ञापन
खबर थाने में 8 जनवरी को दर्ज कराई गई थी।
पुलिस के मुताबिक उसके दोस्तों ने बताया कि मुकुल मंगलवार को लैब के लिए निकला था। लैब में ही वह अपना मोबाइल और पर्स भी छोड़ गया था। सूत्रों के मुताबिक मुकुल और उसके एक दोस्त के बीच तनातनी चल रही थी। हालांकि इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इसी तरह का एक मामला 2016 में भी सामने आया था जब जेएनयू में पढ़ाई कर रहा छात्र नजीब अहमद अचानक लापता हो गया था। लंबे समय तक प्रयास के बाद भी पुलिस उसे खोजने में असफल रही थी।
पुलिस की जांच से परेशान नजीब की मां ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने बेटे को खोजने की गुहार लगाई जिसके बाद कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।