फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu matter: professor Atul Johri arrested by delhi police on tuesday

JNU यौन उत्पीड़न : आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तारी के चंद घंटों बाद ही पटियाला हाउस कोर्ट ने दे दी बेल

Wed, 21 Mar 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
jnu matter: professor Atul Johri arrested by delhi police on tuesday
प्रदर्शन करते जेएनयू छात्र - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अतुल जौहरी पर छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। बता दें कि मंगलवार को प्रोफेसर अतुल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

 

 

जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। उसके चंद घंटों बाद ही प्रोफेसर अतुल को कोर्ट ने जमानत दे दी।

विज्ञापन

 



 
बता दें कि प्रोफेसर अतुल जौहरी ने बिलकुल भी देरी न करते हुए दिल्ली के पटियाला हाउस में जमानत याचिका भी दायर कर दी थी। प्रोफेसर अतुल का कहना था कि अगर वह जेल चले गए तो उनका करियर बर्बाद हो जाएगा।
तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस चाहती थी कि आरोपी प्रोफेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए।
 

सोमवार को था ऐसा माहौल

jnu matter: professor Atul Johri arrested by delhi police on tuesday
प्रदर्शन करते जेएनयू छात्र - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यौन उत्पीड़न के आरोपी जेएनयू प्रोफेसर को लेकर काफी बवाल हुआ था। JNU के एक प्रोफेसर ने 17 छात्रों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी थी। उन्होंने छात्रों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न के आरोपी जेएनयू प्रो. अतुल जौहरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रसंघ ने सोमवार को दिन भर हंगामा किया।

छात्र-छात्राओं ने वसंत कुंज थाने के बाहर भी उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस के बैरिकेड को गिरा दिया। छात्रों की मांग है कि सभी नौ शिकायतों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जाए।

जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे धरने पर बैठ गए। जेएनयू कैंपस में दिनभर स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के छात्र विश्वविद्यालय प्रबंधन के समक्ष आरोपी प्रो. को सस्पेंड करने की मांग करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed