फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anupam Speaks on JNU Issue

जेएनयू में बोले अनुपम- जमानत पर बाहर आने वाले को हीरो कैसे बनाया जा सकता है?

Mon, 21 Mar 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Anupam Speaks on JNU Issue
जेएनयू कैंपस में अनुपम खेर

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने आज जेएनयू कैंपस में अपनी फिल्म 'बुद्धा एन ए ट्रैफिक जाम' की स्क्रीनिंग के मौके पर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर जोरदार हमला बोला।

विज्ञापन


खेर ने कन्हैया का नाम लिये बगैर उनकी और उनके भाषण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जमानत पर बाहर आने वाले को कोई कैसे हीरो बना सकता है और क्यों उनका स्वागत हो रहा है।
विज्ञापन


अनुपम खेर के मुताबिक हमारा हीरो कोई जेल से बाहर आने वाला नहीं हो सकता। देश के हीरो भगत सिंह और राजगरू हैं। क्योंकि देश विरोधी नारे लगाने वाला कभी हीरो नही हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर ने कन्हैया द्वारा भाषण में की गई मांग देश में आजादी और भूखमरी से आजादी की भी आलोचना की। उन्होंने कन्हैया से सवाल किया कि आजादी मांगने वालों ने भू्खमरी मिटाने के लिए क्या योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत माता की जय की बहस बेकार है। भारत माता की जय कहना हर हिंदुस्तानी का अधिकार। खेर ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा देश को सालों बाद अच्छा पीएम मिला है।

कैंपस में फिल्म की स्क्रीनिंग पर था विवाद

Anupam Speaks on JNU Issue
अनुपम खेर

गौरतलब है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज अनुपम खेर अभिनीत बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम फिल्म की स्क्रीनिंग विवाद के चलते जेएनयू में नहीं दिखाई जा रही थी। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को स्कूल ऑफ आर्ट एंड एस्थेटिक्स में दिखाने के लिए डीन ने वामपंथी छात्र व शिक्षकों के दबाव में आकर मना कर दिया था।

हालांकि बाद में जेएनयू प्रशासन ने फिल्म की स्क्रीनिंग की इजाजत दे दी थी। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया था कि 1 घंटा 50 मिनट की फिल्म में कहानी बुद्धिजीवी आतंकवाद का चित्रण देखने को मिलेगा।

अग्निहोत्री के मुताबिक, फिल्म बनाने का विचार तो तीन साल पहले आया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से देश में जो चल रहा है, उसके चलते फिल्म का रुख कुछ बदला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed