फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU ABVP demands improvement in the condition of canteen-dhaba system

Delhi NCR News: जेएनयू एबीवीपी ने की कैंटीन-ढाबा व्यवस्था की दशा सुधारने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
-छात्रों को मिले स्वच्छ और बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कैंटीन और ढाबों की व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर एबीवीपी जेएनयू ने विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार (एस्टेट) को पत्र लिखा है। संगठन ने करीब 15 वर्षों से कैंटीन-ढाबा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं होने का दावा करते हुए छात्रों के लिए नियमित संवाद और शिकायत निवारण की व्यवस्था बनाने की मांग की है।
एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष मयंक पंचाल और सचिव प्रवीण के पीयूष ने कहा कि कैंपस की कैंटीन और ढाबे छात्रों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इनके संचालन, सुविधाओं और सेवाओं की नियमित समीक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कैंटीन और ढाबों में खाद्य पदार्थों की समान, स्पष्ट और आसानी से दिखाई देने वाली रेट लिस्ट अनिवार्य करने, सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की नियमित जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैंटीन-ढाबों के जर्जर ढांचे में सुधार और छात्रों, शोधार्थियों व परिसर में रहने वाले छात्रों की जरूरत को देखते हुए उचित देर रात तक खाद्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके लिए प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। एबीवीपी के अनुसार मांगों के नहीं मानने पर अपने स्तर पर उचित कदम उठाएगा, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed