फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jitendra singh tomar will be appeared in saket court soon

2 दिन और बढ़ी 'फर्जी डिग्री वाले' तोमर की रिमांड

Sun, 14 Jun 2015 07:27 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
Jitendra singh tomar will be appeared in saket court soon

फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ाई दी गई है। गौरतलब है कि पुलिस ने कोर्ट से जांच के लिए 11 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी।

विज्ञापन


कोर्ट ने आज दोनों पक्षों को सुना और मामले में अबतक हुई जांच के बारे में पूछा। दिल्ली पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए मामले की जांच के और समय की मांग की।

जिसके बाद कोर्ट ने रिमांड बढ़ाने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल जांच अधूरी है। तोमर को अभी दो और कॉलेजों में जांच के लिए ले जाना है। जबकि बिहार में दूसरे दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के लिए मांगा और समय

Jitendra singh tomar will be appeared in saket court soon

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली पुलिस ने तोमर को गिरफ्तार कर पहले हौज खास पुलिस थाने में पूछताछ की थी और उसके बाद वसंत विहार थाने में आगे की पूछताछ के बाद उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट में दिल्ली ने तोमर को रिमांड पर लेने की मांग की थी जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने तोमर को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

इस दौरान दिल्ली पुलिस तोमर के डिग्रियों की जांच करने के लिए उन्हें लेकर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद सहित बिहार के मुंगेर ओर भागलपुर लेकर गई थी।

सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच के बाद दिल्ली पुलिस कोर्ट में तोमर के रिमांड को जारी रखने की मांग कर सकती है। हालांकि इस बीच खबर यह भी है कि तोमर की कानून की‌ डिग्री की वैधानिकता पर उठाए गए सवाल सही नहीं पाए गए हैं।

आप में बढ़ी दरार

Jitendra singh tomar will be appeared in saket court soon

तोमर की ‌डिग्री मामले में आम आदमी पार्टी के अंदर ही खींचतान शुरु हो गई है। आम आदमी पार्टी के तिमारपुर से विधायक पंकज पुष्कर ने तोमर के खिलाफ देर से की गई कार्यवाई पर सवाल खड़ा किया है।

उन्होंने मीडिया से कहा कि आप राजनीति में सुचिता को लेकर हुए आंदोलन से पैदा हुई पार्टी है। तोमर पर फिलहाल भले ही आंतरिक लोकपाल से जांच की जा रही है लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी का आत्मविश्वास गिरा और वहीं से आप में समझौते की राजनीति शुरु हो गई।

पंकज ने आप से निकाले गए नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और ‌अजीत झा ने यही बात उठाने की कोशिश की थी कि पार्टी जिन मूल्यों को लेकर आगे बढ़ी है उसे जांचने की जरूरत है।

पंकज का मानना है कि आप से निकाले गए इन नेताओं ने पार्टी को अपने सिद्वांतों पर कायम रहने की बात की थी और उसे टूटने से बचाने के लिए आवाज उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed