फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewar-Palwal route was 14 km long jams

जेवर-पलवल मार्ग पर लगा 14 किमी लंबा जाम

Fri, 24 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 24 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jewar-Palwal route was 14 km long jams
जाम - फोटो : अमर उजाला

जेवर-पलवल मार्ग पर बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक भीषण जाम लगा रहा। जेवर से झुप्पा बार्डर तक लगे जाम को प्रशासन ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। आए दिन लगने वाले जाम से जेवर सहित आसपास के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आए दिन हरियाणा बॉर्डर से जेवर कस्बे तक जाम लगता रहा है। बृहस्पतिवार सुबह तक लगे जाम की वजह से वाहनों की कतार यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर इंटर चेंज पहुंच गई। यमुना एक्सप्रेसवे की दो लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग दिखी।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनएच-2 से दिल्ली में नो एंट्री हो गई है, जिससे जेवर से पलवल मार्ग पर वाहनों दबाव काफी बढ़ गया है। बुधवार रात को जेवर पलवल मार्ग पर हामिदपुर और पिपली के बीच दो लोडेड ट्रक बरारबर में आकर खराब हो गए, जिसकी वजह से सिकंद्राबाद, बुलंदशहर की तरफ  से आने वाले वाहनों की लाइन जेवर कस्बे को पार करती हुई यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज तक जा पहुंची। इससे इंटरचेंज से आने जाने वाले वाहनों का रास्ता रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पलवल से आने वाले वाहनों की कतार झुप्पा को पार करते हुए यमुना पुल (हरियाणा बॉर्डर) तक जा पहुंची। अलीगढ़ जिले का मामला होने की वजह से जेवर पुलिस इंतजार करती रही, लेकिन सुबह जेवर पुलिस प्रशासन ने किसी तरह दोनों खराब ट्रकों को हटाकर जाम से लोगों को निजात दिलाई।

दो जिलों तकी सीमा होने से अधिकारी नहीं दिखाते तत्परता
जेवर से पलवल मार्ग जेवर से गोपालगढ़ तक गौतमबुद्ध नगर की सीमा का क्षेत्र है। उसके बाद स्यारौल हामिदपुर पीपली अलीगढ़ जिले की सीमा का क्षेत्र है। उसके बाद फिर से जेवर कोतवाली का क्षेत्र झुप्पा शुरू हो जाता है। जाम लगने के बाद दोनों जिले के अधिकारी जाम की वजह एक दूसरे के क्षेत्र में बता कार्रवाई करने से बचते हैं। ऐसे में यात्रियों व वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।


हामिदपुर से आगे रपटा में बुधवार रात को दो लोडेड ट्रक खराब होने से दोनों तरफ जाम लग गया। बृहस्पतिवार सुबह किसी तरह से दोनों ट्रकों को हटवाकर जाम को खुलवा दिया गया है। कस्बे को छोड़कर एक्सप्रेसवे पर जाम से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। वैसे जाम अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में ट्रक खराब होने से लगा था। - बाबर रजा जैदी, कोतवाली प्रभारी जेवर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed