{"_id":"f30decf2a0f4146a7f50d1e42508b465","slug":"jeep-trampled-young-man-in-farruknagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखनगर में व्यक्ति को जीप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखनगर में व्यक्ति को जीप ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 01 Dec 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के फर्रूखनगर खंड के पातली गांव में सोमवार तड़के खेत से लौटते युवक को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वारदात के बाद चालक जीप लेकर फरार हो गया। वारदात स्थल के सामने एक फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण उत्तेजित हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और परिजनों के बयान पर गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पातली गांव का सुभाष (28) सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे खेत में पानी देने गया था। घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार जीप की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब उधर से गुजरने लगे तो युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इस बीच वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। फर्रूखनगर पुलिस ने जहां जांच के बाद दुर्घटना का मामला दर्ज किया, वहीं ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को रास्ते से हटाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों के उग्र रूख को देखते भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाया। एसीपी पटौदी ने इस मामले में निष्पक्ष और तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। परिजन रविंद्र के बयान पर हरीश और विकास समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सुभाष की गुड़गांव में दुकान थी। उसने एक निजी कंपनी की नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पूरा मामला ही बदल गया। पुलिस जांच में जीप चालक पर इरादतन हत्या की बात सामने आई। फुटेज में सामने आया है कि चालक ने युवक पर कई बार जीप चढ़ाई। प्राथमिक जांच में पता चला कि गांव के हरीश और विकास से सुभाष ने रुपये उधार लिए थे। इसे लेकर इनके बीच करीब डेढ़ महीने से विवाद चल रहा था। पुलिस हत्या की वजह इसी रंजिश को मान रही है।