फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jazz Music program in delhi

कनेक्शंस 2019: जैज संगीत की प्रस्तुतियों ने जीता दिल...

Fri, 12 Apr 2019 11:53 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jazz Music program in delhi

नवरात्री, चुनावी सरगर्मी, सप्ताहंत की तरफ बढ़ती दिल्ली, उत्सुकता से भरपूर एक गर्म शाम और अन्तर्राष्ट्रीय जैज़ संगीत का एक अनूठा कनेक्शन! ऐसा कुछ नज़ारा हमें देखने को मिला राजधानी दिल्ली स्थित श्रीराम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में। मौका है अमूमन एक से बढ़कर एक नाटकों व सांस्कृतिक गतिविधियों से सजे रहने वाले श्रीराम सेंटर में सप्ताहंत के तीन दिन 12 से 14 अप्रैल तक एक अनूठे अंतरराष्ट्रीय बुटीक परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल ‘कनेक्शंस 2019’ का आयोजन किया गया है। आज शुरू हुए इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में फ्रेंच जैज ट्रायो और बीजिंग डांस अकादमी के अद्भुत कलाकार दिल्ली में अब तक अनदेखे पुरस्कृत परफॉर्मेंस देंगे, जो दिल्लीवासियों को बेहद रोमांचक और सम्मोहक अनुभव देगा।

विज्ञापन

 
जानी-मानी एवम् प्रशंसित कोरियोग्राफर और नृत्यांगना सुश्री रुक्मणी चटर्जी की संकल्पना, कनेक्शंस 2014 से आयोजित किया जा रहा है जिसके द्वारा सुश्री चटर्जी ने असाधारण कला प्रदर्शनों को दिल्ली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कनेक्शंस 2019 में इस बार फ्रांस के फ्रेंच जैज ट्रायो और चीन की बीजिंग डांस अकादमी के प्रदर्शन शामिल हैं।
विज्ञापन


फेस्टिवल के अन्य दो दिन 13-14 अप्रैल को अपने असाधारण और चकाचौंध नृत्य संयोजन से धाक जमाने वाले बीजिंग डांस अकादमी के कलाकार भारतीय सरजमीं पर अपने अनूठे प्रस्तुतिकरण की छटा बिखेरेंगे। यह अकादमी अपने चकाचौंध भरे जादुई नृत्य संयोजन के जरिए दर्शकों को ’बेहद रोमांचक अनुभव’ देने के लिए जानी जाती है। इसका सौंदर्य वहां की युद्धक कला, नट कला, प्राचीन काव्य, चित्रकला और नाटक से जीवंत होता है। इसके कुछ नृत्य बीजिंग ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह के कोरियोग्राफर द्वारा तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए, रुक्मिणी चटर्जी ने कहा, कनेक्शन्स दिल्ली के दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनों से जोड़ने का प्रयास है, यह ऐसा फेस्टिवल है जिससे वे शायद ही रूबरू हुए हों। इस वर्ष हमारे पास फ्रांस के रेमी पैनोसियन जैज तिकड़ी और चीन के बीजिंग डांस एकेडमी के जैज संगीत और चीनी नृत्य की दो अनूठी असाधारण प्रस्तुतियां हैं, जिनकी शैली और अंदाज जुदा हैं। 

 
हेमंत भरतराम ने कहा हमारा प्रयास हमेशा से अपने पेटरन्स के समक्ष अनूठे, सशक्त व मनोरंजक कार्यक्रम लाने का रहा है, जो गुणवत्तापूर्ण होने के साथ-साथ कला के बेजोड़ अंदाज को उनके सामने प्रस्तुत करे। ऐसा ही एक प्रयास है कनेक्शंस 2019, अभी तक अच्छा रिस्पांस मिला है और हमें उम्मीद है शनिवार व रविवार को छुट्टी के चलते और जबरदस्त रूझान देखने को मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed