{"_id":"58cba29b4f1c1b285a32a2e8","slug":"jat-movement-and-police-alert-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" जाटों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस अलर्ट: मिर्ची बम, आंसू गैस से लैस रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस अलर्ट: मिर्ची बम, आंसू गैस से लैस रहेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 20 मार्च को होने वाले दिल्ली कूच के दौरान शहर की शांति व्यवस्था के मद्देनजर संयुक्त पुलिस आयुक्त राजश्री सिंह ने मातहतों के साथ बैठक की। बैठक में 20 मार्च को शहर की यातायात, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी और एसएचओ को अपने क्षेत्र में अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए। कूच के दौरान गड़बड़ी करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने सभी पुलिस पार्टियों और ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को दंगा निरोधक साजो-समान से लैस रहने के निर्देेश दिए। हर एक पुलिसकर्मी को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चिन गार्ड से लैस हो सुबह से ही डटने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीमें मिर्ची ग्रेनेड, आंसू गैस आदि अस्त्र शस्त्र से लैस रहेंगी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान राजश्री सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को समझाया कि पुलिस का मकसद आंदोलन के दौरान आम आदमी को किसी तरह की समस्या नहीं होने देना है। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और कोई अप्रिय घटना न घटे।
सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सिविल प्रशासन के साथ तालमेल रखकर सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति का ब्यौरा तैयार किया जाएगा ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल नजर रख रही है, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक नगरी से लगने वाले उत्तर प्रदेश और दिल्ली के जिलों की पुलिस से समन्वय बनाया गया है। पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने बताया कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।