{"_id":"92093c1d6ca07fcd34e4669af370648a","slug":"jat-arrived-10-janpath-with-drums","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़े के साथ 10 जनपथ पहुंचे जाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़े के साथ 10 जनपथ पहुंचे जाट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्तर पर जाट समुदाय को ओबीसी में शामिल करने की सिफारिश करने पर जाट नेताओं ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का धन्यवाद किया। संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में जाट समुदाय के नेता ढोल नगाड़े के साथ 10 जनपथ पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अल्का श्रत्रिय और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के अलावा समिति के अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार, महासचिव राजीव चौधरी, उपाध्यक्ष चौ. अमन सिंह, हरियाणा जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
इस मौके पर जाट बुजुर्ग ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए सोनिया गांधी के सिर पर हाथ रखकर अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का आशीर्वाद दिया।
जाटों ने केंद्रीय सरकार की ओर से जाट समुदाय को ओबीसी में शामिल करने की सिफारिश करने पर सोनिया गांधी का आभार जताया और आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द जाटों को ओबीसी में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी कराएं।
विज्ञापन
दूसरी ओर एचपी सिंह परिहार ने कहा कि जाट समुदाय वर्षों से आरक्षण की लड़ाई लड़ रहा था। कांग्रेस ने ही उनकी सुनवाई की। सबसे पहले जाटों को कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में आरक्षण दिया था।