{"_id":"5d5f17b78ebc3e6c5223d059","slug":"janmashtami-will-be-celebrated-today-in-laxmi-narayan-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Fri, 23 Aug 2019 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
उत्सव की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह बिड़ला मंदिर की तरफ व मंदिर से जुड़े मार्गों पर आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार काली बाड़ी मार्ग व पेशवा रोड से मंदिर में प्रवेश होगा। प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) चेकिंग से होकर गुजरना होगा। हैंडबैग, ब्रीफकेस, पार्सल, फूड पैकेट, कैमरा, मोबाइल फोन और बैटरी से चलने वाले उपकरणों को मंदिर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
चेकिंग से पहले श्रद्धालुओं को जूते उतारने होंगे। मंदिर प्रशासन ने जूतों को रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। गीता भवन व वाटिका मंदिर में प्रवेश के प्रमुख गेट होंगे। मंदिर परिसर से निकलने के लिए भी दो गेट बनाए गए हैं।
इसके अलावा श्रद्धालुओं की मदद के लिए मंदिर के मेन गेट पर बूथ बनाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मंदिर मार्ग पर पंचकुइयां रोड, गोलचक्कर, पार्क स्ट्रीट, गोल चक्कर से कालीबाड़ी मार्ग, उद्यान भवन और पेशवा रोड तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।