फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   janmashtami celebration 2018 in iskcon temple noida

जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन नोएडा में तैयारी पूरी, दुल्हन की तरह सजा मंदिर

Fri, 31 Aug 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 31 Aug 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
janmashtami celebration 2018 in iskcon temple noida
इस्कॉन नोएडा

जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन नोएडा में तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इसके लिए पंडाल लगना शुरु हो गया है और पूरे मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे मंदिर को लाइटों से सजा दिया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। जिसके बाद यहां चौकी का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


4 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

मंदिर के सदस्य श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष जन्माष्टमी पर करीब 3 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए थे। इस बार हमें 4 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है और यहां उसी के तहत तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसएसपी द्वारा निरिक्षण के बाद आदेश दिया गया है कि जन्माष्टमी के अवसर पर आने वाले लाखों लोगों की सुरक्षा के लिए करीब 250 पुलिसकर्मी यहां तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंदिर द्वारा भी करीब 1000 गार्ड्स और वॉलंटियर्स भी यहां मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

 

सुबह 4:30 बजे से ही शुरू हो जायेगा कार्यक्रम

janmashtami celebration 2018 in iskcon temple noida
राधा कृष्णा

श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी के दिन कार्यक्रम सुबह 4:30 बजे गोविन्द देव जी के मंगला आरती से ही शुरू होगा एवं रात में 12 बजे गोविन्द देव जी के प्राकट्य तक चलेगा। पुरे दिन सुरीले कीर्तन के साथ श्रद्धालुगण गोविन्द देव जी के भक्ति का आनंद उठाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अन्य सुगन्धित एवं बहुमूल्य द्रव्यों से गोविन्द देव जी का अभिषेक किया जायेगा। तदोपरांत अगले दिन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक श्रील प्रभुपाद ( इस्कॉन के संस्थाप्कचार्य) जी का आविर्भाव दिवस भी मनाया जायेगा।

गोविन्द देव जी के लिए बनेंगे 300 से अधिक प्रकार के भोग

श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने बताया कि भगवान कृष्ण को 300 से अधिक प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। ये पकवान रविवार से बनने शुरु हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार कान्हा के लिए कॉन्टिनेंटल भोग भी लगाया जाएगा। भोग में इस बार फ्रेंच डिश लाज़ानिया बनाया जा रहा है। इसके अलावा भोग में अनेक प्रकार के लड्डू, अनेक प्रकार का हलवा, खीर, ड्राई फ्रूट्स और केक आदि भी शामिल होंगे।


 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

janmashtami celebration 2018 in iskcon temple noida
परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज
श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई प्रकार के डांस, नाटक एवं बहुत कुछ शामिल है। जन्हा पर आकर्षक नाटक लोगों को प्रभावित करेंगें वही पर बच्चे अपनी प्रतिभाओं से लोगों के मन मोह लेंगें । उन्होंने बताया कि इन प्रोग्राम में रॉक शो का भी आयोजन किया गया है, जिसमें मंदिर का गोविंदा बैंड अपनी धुनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देगा।

3 सितम्बर को ही मनाई जाएगी जन्माष्टमी

लोगों के बीच जन्माष्टमी की तारीख को लेकर चल रहे भ्रम पर श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने बताया कि 3 सितम्बर सोमवार को ही इस्कॉन नोएडा में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग 2 तारीख को जन्माष्टमी मना रहे हैं उनके लिए भी मंदिर में तैयारियां की जाएगी।


श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने बताया कि जन्माष्टमी के इस विशेष अवसर पर 3 दिवसीय दिव्य कृष्ण कथा का आयोजन किया गया है। 31 अगस्त से 2 अगस्त तक प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे तक इस्कॉन के ऑडिटोरियम में भक्त लोग परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज के दिव्य मुखारविंद से इस कथा के रस का अस्वादन करेंगे। कथा के उपरान्त सभी के लिए प्रसादम की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed