फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jangpura election result 2025 delhi vidhan sabha chunav manish sisodia tarwinder marwah suri win lose

Jangpura Chunav Result 2025 Live: जंगपुरा से मनीष सिसोदिया हारे, भाजपा उम्मीदवार को मिली जीत

Sat, 08 Feb 2025 12:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 12:42 PM IST
सार

Jangpura Election Result 2025: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम आने शुरू हो चुके है। जंगपुरा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ चुका है। 

विज्ञापन
Jangpura election result 2025 delhi vidhan sabha chunav manish sisodia tarwinder marwah suri win lose
मनीष सिसोदिया - फोटो : X @AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। जंगपुरा विधानसभा सीट का परिणाम आ चुका है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया हार चुके हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह जीत चुके हैं। मनीष सिसोदिया सिर्फ 600 वोटों से हारे हैं।

विज्ञापन

 
पार्टी हार और जीत    
आम आदमी पार्टी                   हार
भाजपा जीत
कांग्रेस हार
अन्य  

मैं हार स्वीकार करता हूं: मनीष सिसोदिया
जंगपुरा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अच्छा संघर्ष किया है। हम सभी ने कड़ी मेहनत की। लोगों ने भी हमारा समर्थन किया। लेकिन मैं 600 वोटों से हारा हूं। मैं जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

 

जंगपुरा विधानसभा सीट
इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट हॉट सीट रही। आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को यहां से चुनावी मैदान में उतारा था। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते थे। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार हैं। वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी। भाजपा से तरविंदर सिंह मारवाह चुनावी मैदान में थे। वहीं कांग्रेस ने फरहाद सूरी को चुनावी मैदान में उतारा था।

यह पांच दिगग्ज हारें...

1. नई दिल्ली
अरविंद केजरीवाल
पार्टी- आप
वोट-25999
अंतर- 4089
जीते..
प्रवेश साहिब सिंह
पार्टी- भाजपा
वोट- 30088

2. जंगपुरा
हारे
मनीष सिसोदिया
पार्टी- आप
वोट-38184
अंतर- 675
जीते
तरविंदर सिंह मारवाह
पार्टी-भाजपा
वोट-38859

3. ग्रेटर कैलाश
हारे
सौरभ भारद्वाज
पार्टी- आप
वोट-46406
अंतर- 3188
जीती
शिखा रॉय
पार्टी-भाजपा
वोट-49594

4. मादीपुर
हारी...
राखी बिड़लान
पार्टी-अाप

वोट-41120

अंतर-10899

जीते

कैलाश गंगवाल

पार्टी-भाजपा

वोट -52019

5. शकूर बस्ती

हारे

सत्येंद्र जैन

पार्टी--आप

वोट--35871

अंतर--20998

जीते

करनैल सिंह

पार्टी--भाजपा

वोट--56869

यह पांच बड़े दिग्गज जीते...

1. कालकाजी

विजेता-

आतिशी

पार्टी-आप

वोट-52154

हार

रमेश बिधूड़ी

पार्टी- भाजपा

वोट-48633

अंतर- 3521

2. नई दिल्ली

विजेता

प्रवेश साहिब सिंह

पार्टी- भाजपा

वोट- 30088

हार

अरविंद केजरीवाल

पार्टी- आप

वोट-25999

अंतर- 4089

3.बिजवासन

विजेता-

कैलाश गहलोत

पार्टी-भाजपा

वोट- 64951

दूसरे नंबर पर रहे

सुरेंद्र भारद्वाज

पार्टी- आप

वोट-53675

अंतर-11276

4.करावल नगर

विजेता-

कपिल मिश्रा

पार्टी-भाजपा

वोट-107367

हार

मनोज कुमार त्यागी

पार्टी- आप

वोट-84012

अंतर- 23355

5.ओखला

विजेता

अमानतुल्लाह खान

पार्टी- आप

वोट- 88943

हार

मनीष चौधरी

पार्टी- भाजपा

वोट-65304

अंतर- 23639


जंगपुरा सीट विधानसभा सीट
पिछली बार कौन जीता: प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी

इस बार किसके बीच रहा मुकाबला:
आप: मनीष सिसोदिया
भाजपा: तरविंदर सिंह मारवाह
कांग्रेस: फरहद सूरी

इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर चर्चा में रही, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया था। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार थे, वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी। 

दिल्ली में 60 फीसदी से ज्यादा
दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 60.54 फीसदी ने मतदान हुआ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 हजार कर्मचारियों को तैनात किया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन आदि भी किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed