{"_id":"9b0bbfb803f46681ec885f2856edbace","slug":"janakpuri-delhi-haat-from-25th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी दिल्ली हाट 25 मई से हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी दिल्ली हाट 25 मई से हुआ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 May 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
जनकपुरी दिल्ली हाट रविवार से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें हैंडीक्राफ्ट की दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन
हाट में 29 मई से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ फूड कोर्ट भी शुरू होगा।
यहां लोग एयरकंडीशंड दुकानों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। अन्य दो हाटों के मुकाबले यहां प्रवेश शुल्क आधा रखा गया है।
इस बारे में दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के जनरल मैनेजर रवि दधीच ने बताया कि इसे दो चरणों में शुरू किया जा रहा है।
इसके लिए कुछ दुकानें 25 मई को खोल दी जाएंगी, जबकि अन्य सुविधाएं 29 मई से शुरू होंगी। यहां लगने वाली 100 दुकानों से पहले पंद्रह दिन तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।