फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Janak Bhai Dave director of the Research Institute of Delhi shared old memories

पीएम रहते हुए भी गेट पर किया इंतजार, कहा-आडवाणी जी को आने दो, तभी स्वामीजी के पास चलूंगा

Fri, 17 Aug 2018 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Janak Bhai Dave director of the Research Institute of Delhi shared old memories
फाइल फोटो

बात 2000-2001 की है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी को लाल कृष्ण आडवाणी के साथ गांधी नगर के अक्षरधाम मंदिर आना था। दोनों नेताओं को प्रमुख स्वामी जी महाराज से मुलाकात करनी थी। स्वामी जी ने मुझे अगवानी करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


वाजपेयी  तय समय पर आ गए। आडवाणी  के पहुंचने में थोड़ी देर हुई। मैंने वाजपेयी से स्वामीजी के पास बार-बार चलने की गुजारिश की। लेकिन वह मुस्कुराकर यही कहते रहे कि स्वामी प्रमुख आडवाणी जी के गुरू हैं। उनके बगैर मैं उनके गुरू के पास नहीं जा सकता।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने 15-20 मिनट गेट पर ही इंतजार किया। इस बीच वह मुझसे दूसरी बातें करते रहे। दूसरा वाकया 1999 का है। संसदीय चुनाव से पहले वाजपेयी ने प्रमुख स्वामीजी से मिलने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस वक्त भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव थे। वाजपेयी ने मोदी जी से इसकी व्यवस्था करने को कहा। लेकिन स्वामी प्रमुख उस वक्त इस्राइल में थे। लिहाजा मुलाकात संभव नहीं लग रही थी।

इसी दौरान पता चला कि बृजेश मिश्र इस्राइल में ही हैं। वाजपेयी जी ने बृजेश मिश्र से स्वामी जी के पास जाने को कहा। वे वहां गए और प्रमुख स्वामी जी की बात वाजपेयी से करवाई।   
    
प्रमुख स्वाजी अक्सर कहा करते थे कि वाजपेयी सच्चे दिल से राष्ट्रसेवा कर रहे हैं। वह देश के समर्पित पुत्र हैं। ऐसे में उनका चिरकाल तक यश रहेगा। प्रमुख स्वामी जी और वाजपेयी जी का दिली रिश्ता ताउम्र कायम रहा। दोनों में एक-दूसरे के प्रति गहरा अनुराग था। देश का ही नहीं, निजी तौर पर भी हमने अपना बहुत कुछ खोया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed