फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia violence case hearing in high court centre tells probe in important stage next date 29 april

केंद्र ने अदालत को बताया- जामिया हिंसा मामले की जांच अहम चरण में, 29 अप्रैल को अगली सुनवाई

Tue, 04 Feb 2020 12:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 Feb 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
jamia violence case hearing in high court centre tells probe in important stage next date 29 april
- फोटो : हिमांशु सोनी

जामिया हिंसा को लेकर हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसकी अगली तारीख अदालत ने 29 अप्रैल तय की है। आज हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई हिंसा की घटना में जांच अहम चरण पर है।

विज्ञापन


सॉलिसिटर जनरल(एसजी) तुषार मेहता ने जांच के संबंध में रिपोर्ट दायर करने के लिए और समय मांगते हुए यह दलील मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ के समक्ष रखी। अदालत ने एसजी की दलील पर गौर करते हुए केंद्र सरकार को जवाब दायर करने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान, जामिया के कुछ छात्रों का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोन्जाल्विस ने कहा कि 93 छात्रों एवं शिक्षकों ने उनके ऊपर हुए कथित हमलों की पुलिस में शिकायत दायर करवाई है लेकिन अब तक एजेंसी के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं के अन्य वकीलों ने आरोप लगाया कि सरकार ने 19 दिसंबर को हुई अंतिम सुनवाई के वक्त चार हफ्ते के भीतर जवाब दायर करने के लिए दिए गए अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं किया है।

हालांकि पीठ ने अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार किया और सरकार को जवाब दायर करने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed