{"_id":"5e3edd478ebc3ee60172f28e","slug":"jamia-students-again-sit-on-road-in-protest-against-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए: सड़क पर फिर बैठे जामिया के छात्र, शाहीन बाग से पकड़े गए दो संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए: सड़क पर फिर बैठे जामिया के छात्र, शाहीन बाग से पकड़े गए दो संदिग्ध
Sat, 08 Feb 2020 09:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 08 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
जामिया विवि गेट के आगे प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए शुक्रवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया मार्ग को प्रदर्शनकारी छात्रों ने खाली कर दिया था। लेकिन मतदान खत्म होने के साथ ही शनिवार शाम से एक बार फिर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर कब्जा जमा लिया है। प्रदर्शनकारी छात्र नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में नारेबाजी रहे हैं।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया के छात्र बीते डेढ़ महीने से कैंपस के गेट नंबर 7 पर धरने पर बैठे हुए थे। शनिवार को मतदान को देखते हुए प्रशासन की अपील पर प्रदर्शनकारियों ने बंद पड़े रास्ते को खाली कर दिया था। रास्ता खाली होने से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिली।
विज्ञापन
शाहीन बाग से दो संदिग्ध पकड़े गए
शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास शनिवार को दो संदिग्धों को दबोचा गया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों संदिग्धों को पकड़ कर उनका मोबाइल खंगाला तो उसमें आपत्तिजनक मैसेज पाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन स्थल पनर हंगामा होने पर मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पकड़े गए दोनों लोग शाहीन बाग के रास्ते कालिंदी कुंज की ओर जा रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने शक के आधार पर उन्हें दबोच लिया।