फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia School organised annual function

Delhi NCR News: जामिया स्कूल ने वार्षिक समारोह किया आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
-केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने वीडियो संदेश से छात्रों को किया संबोधित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डॉ. एम.ए अंसारी ऑडिटोरियम में जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक समारोह हुआ। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने वीडियो संदेश के जरिए विश्वविद्यालय और स्कूल प्रशासन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अपनाने को लेकर बधाई दी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जामिया ने मूल्य आधारित शिक्षा, भारतीय ज्ञान प्रणाली, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, नवाचार, एआई जागरूकता, उद्यमिता को पाठ्यक्रम में एकीकृत कर व्यवस्थित किया है। इससे छात्र भारत के विकसित भारत 2047 के विजन को लेकर तैयार हो रहे हैं। जामिया के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने कहा कि प्रशासन अपने स्कूलों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। प्रशासन का ध्यान सुरक्षित स्कूल माहौल बनाने पर है, जहां युवा प्रतिभाओं को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने के लिए पालन-पोषण किया जा सकें। जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि जामिया स्कूल दिल्ली के सबसे अच्छे स्कूलों से मुकाबला करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद अरशद खान ने इस मौके पर वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed