फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia Millia Islamia chancellor Dr. Mufaddal Saifuddin religious leader of Bohra community will be the new cha

Jamia Millia Islamia Chancellor: बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर मुफद्दल सैफुद्दीन होंगे नए कुलाधिपति

Mon, 13 Mar 2023 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 07:54 PM IST
सार

बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर मुफद्दल सैफुद्दीन को सोमवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नए कुलाधिपति नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Jamia Millia Islamia chancellor Dr. Mufaddal Saifuddin religious leader of Bohra community will be the new cha
डॉक्टर मुफद्दल सैफुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलाधिपति नियुक्ति किए गए हैं। जामिया कोर्ट की सोमवार को हुई बैठक में कुलाधिपति के खाली पद के लिए डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से स्वीकृति दे दी। डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन जामिया की पूर्व कुलाधिपति डॉ. नजमा हेपतुल्ला की जगह अगले पांच साल तक कुलाधिपति के रूप में विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. नजमा हेपतुल्ला का जामिया कुलाधिपति के रूप में 2022 में कार्यकाल पूरा हो गया था। इससे बाद से कुलाधिपति का पद खाली था।

विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन को विश्वविद्यालय का कुलाधिपति बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाओं और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन के करीब दस लाख दाऊदी बोहरा अनुयायी हैं। दाऊदी बोहरा समाज इस्लाम की इस्माइली शिया शाखा का एक उपसमूह है। उन्होंने कई सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने बच्चों तक शिक्षा का समान पहुंच करवाने पर मुख्य रूप से काम किया है। इसके अलावा कृषि प्रणालियों की शुरुआत, स्थानीय बुनियादी ढांचे में सुधार शामिल है।

विज्ञापन

जामिया कोर्ट बैठक में 44 सदस्यों ने सहमति दी
जामिया कोर्ट की सोमवार को आयोजित बैठक में 45 में से 44 सदस्य उपस्थित थे। इसमें से तीन सांसद भी शामिल थे। जबकि अन्य सदस्यों में जामिया स्कूल व सेंटर के सभी डीन, 10 विभागों के प्रमुख समेत अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर व सदस्य शामिल हुए। कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने जामिया कुलाधिपति के खाली पद के लिए डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन के नाम का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर बिना किसी दिक्कत के सभी सदस्यों ने एक साथ सहमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed