{"_id":"62d5fe667076560afc006442","slug":"jamia-millia-islamia-campus-closed-due-to-corona-virus-fully-opened-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamia Millia Islamia: दो साल बाद जामिया कैंपस खुला, कक्षाओं में पढ़ाई, 70 फीसदी उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamia Millia Islamia: दो साल बाद जामिया कैंपस खुला, कक्षाओं में पढ़ाई, 70 फीसदी उपस्थिति
Tue, 19 Jul 2022 06:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Jul 2022 06:18 AM IST
सार
जामिया की पहली महिला कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने सोमवार को कैंपस खुलने के बाद कक्षाओं, लैब, कैंटीन, हॉस्टल का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से बात भी की। कुलपति ने कहा कि दो साल बाद अब कैंपस फिर से छात्रों से गुलजार हो गया।
विज्ञापन
दो साल बाद खुला जामिया
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वैश्विक महामारी कोविड 19 के बाद मध्य मार्च 2020 से बंद जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस सोमवार को पूरी तरह से खुल गया। स्नातक पहले वर्ष के छात्रों को छोड़कर सभी डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स के छात्रों की कक्षाएं अब पारंपरिक तरीके से चलेंगी। दो साल बाद खुले कैंपस में पहले दिन करीब 70 फीसदी छात्र कक्षाओं में उपस्थित रहे। वहीं, स्नातक पहले सेमेस्टर या वर्ष वाले छात्रों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी। जामिया में नए छात्रों का नया सत्र एक अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन
जामिया की पहली महिला कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने सोमवार को कैंपस खुलने के बाद कक्षाओं, लैब, कैंटीन, हॉस्टल का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से बात भी की। कुलपति ने कहा कि दो साल बाद अब कैंपस फिर से छात्रों से गुलजार हो गया। छात्र बेहद खुश दिख रहे थे। कोविड 19 से बचाव के दिशा-निर्देशों के साथ कैंपस खोला गया है। कैंपस में मॉस्क लगाना अनिवार्य है। पहले दिन स्नातक दूसरे वर्ष से लेकर स्नातकोत्तर, विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा वाले छात्रों ने कक्षाओं में पढ़ाई की। इससेम पहले दो साल से कक्षाएं ऑनलाइन मोड से चल रही थी। सिर्फ अंतिम वर्ष के छात्रों और लैब विषय वाले छात्रों के लिए कैंपस चरणबद्ध् तरीके से खोला गया था। लेकिन सोमवार को सभी कक्षाएं कोरोना महामारी से पहले की तरह शुरू हो गयी।
विज्ञापन