दिल्ली: आज से फिर खुले जामा मस्जिद के दरवाजे, पढ़ी जाएगी चार वक्त की नमाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण लागू हुए नियमों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर दिल्ली की जामा मस्जिद के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान मस्जिद में आने या नमाज पढ़ने के लिए नए नियमों का पालन करने होगा। सुबह 9 से रात के 10 बजे तक लोग यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि अनलॉक-2 के नियमों के आधार पर चार वक्त की ही नमाज पढ़ी जा सकती है। नियमों के अनुसार सुबह 4:15 बजे की नमाज की इजाजत नहीं है। फिलहाल यहां जोहर, असर, मगरिब और ईशा की नमाज पढ़ी जाएगी।Delhi: Jama Masjid reopens for the public from today. Syed Ahmed Bukhari, Shahi Imam of the mosque said that it will remain open from 9 am to 10 pm while following social distancing norms. #COVID19 pic.twitter.com/hEtvux9GB5
— ANI (@ANI) July 4, 2020विज्ञापन
मस्जिद में नमाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए निशान बनाए गए हैं। हालांकि मस्जिद में कितने लोग आ सकेंगे इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। आज मस्जिद से घोषणा कर लोगों को बताया गया है कि वो चार वक्त की नमाज ही अदा कर सकते हैं। इसके साथ ही बिना मास्क के मस्जिद में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
वहीं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी मस्जिद फिर से खुलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फतेहपुरी मस्जिद को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। लेकिन हमें इस बात को भूलना नहीं चाहिए कि कोरोना अब भी सक्रिय है। हमें मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने जैसी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।