फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jam is to avoid early exit Delhi today.

जाम से बचना है तो आज जल्दी निकलें दिल्ली

Sun, 27 Sep 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 27 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Jam is to avoid early exit Delhi today.
रविवार को दिल्ली जा रहे हैं तो जल्दी निकलें। क्योकि यमुना के विभिन्न घाटों पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन सुबह 11 बजे के बाद शुरू हो जाएगा। इसके चलते कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा।  पुलिस ने जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

पहला प्रतिमा विसर्जन जुलूस महाराष्ट्र सदन से शुरू होगा। यहां से कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, लेफ्ट टर्न लेकर रिंग रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट टर्न लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग होकर टाउन हॉल पहुंचेगा।

यहां से आगे छाता रेल, हनुमान सेतु, रिंग रोड होकर यमुना घाट पहुंचेगा। दूसरा, जुलूस सरस्वती मार्ग से शुरू होकर बेडन पुरा, प्यारेलाल रोड, करोल बाग, फैज रोड, रानी झांसी रोड, आजाद मार्केट, बर्फ खाना, तीस हजारी, आईएसबीटी, रिंग रोड होकर यमुना घाट पहुंचेगा।
विज्ञापन


तीसरा मुख्य गणेश मूर्ति विसर्जन चौवगुले पब्लिक स्कूल, फैज रोड से शुरू होगा। यहां से करोल बाग, फिल्मिस्तान, बाड़ा हिंदूराव, आजाद मार्केट, पुल मिठाई, पीली कोठी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, क्वीन गार्डन, टाउन हॉल, चांदनी चौक, रेड फोर्ट, छाता रेल, हनुमान सेतु, रिंग रोड होकर यमुना घाट पहुंचेगा। चौथा जुलूस फरीदाबाद से मथुरा रोड होकर कालिंदी कुंज पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मार्ग रहेंगे प्रभावित
सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सरस्वती मार्ग, फैज रोड व बेडनपुरा, दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कॉपरनिकस मार्ग, सिकंदरा रोड और तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक वजीराबाद रोड, वजीराबाद ब्रिज, राजघाट से लेकर बुराड़ी तक रिंग रोड, मंजनू का टीला, वजीराबाद ब्रिज मोड़, एसपी मुखर्जी मार्ग, रानी झांसी रोड, बुलवर्ड रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, यमुना ब्रिज, विकास मार्ग, मथुरा रोड, और जीडी बिड़ला मार्ग (रोड नंबर 13ए) आदि। इन मार्गों से जुड़े मार्गों पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है।


यहां पर रहेगा ये प्रतिबंध

वजीराबाद ब्रिज पर व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। उन्हें आईएसबीटी की तरफ मोड़ा जाएगा।

कालिंदी कुंज से जैतपुर की तरफ जाने वाला मार्ग यमुना पुश्ता रोड वनवे रहेगा। जैतपुर से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाला ट्रैफिक कच्ची कॉलोनी रोड व आगरा केनाल की तरफ परिवर्तित किया जाएगा।

विसर्जन कर चुके वाहनों को जैतपुर पुश्ता रोड पर लेफ्ट टर्न लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed