फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jail administration is defending accused

आरोपी को क्यों बचाना चाहता है जेल प्रशासन?

Wed, 22 Jan 2014 07:44 PM IST
धीरज बेनीवाल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
jail administration is defending accused

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली की तीस हजारी अदालत से तिहाड़ जेल पहुंचने में अदालती आदेश को 13 दिनों का समय लगा।

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के सीएमएम विद्या प्रकाश ने आठ जनवरी 2014 को तिहाड़ जेल नंबर तीन के अधीक्षक के खिलाफ जांच स्वयं करने या डीआईजी जेल से करवाने का निर्देश जेल महानिदेशक को दिया था। अदालत ने जांच रिपोर्ट 22 जनवरी तक पेश करने का निर्देश दिया था।

वहीं जेल प्रशासन ने अदालत को बताया कि जांच का आदेश कार्यालय में 21 जनवरी को प्राप्त हुआ है। यानी जिस दिन सुनवाई होनी थी उससे ठीक एक दिन पहले, वो भी शाम को।
विज्ञापन


लिहाजा जेल प्रशासन ने जांच करने के लिए अदालत से दो सप्ताह का समय मांग लिया है। मामला जेल नंबर तीन में बंद विचाराधीन कैदी एके ढकोलिया की मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ा है जिसमें अधीक्षक ने उसे गंभीर रूप से बीमार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ जेल नंबर तीन के अधीक्षक की ओर से नौ दिसंबर 2013 को अदालत में पेश रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी एके ढकोलिया को पेश नहीं करने के पीछे उसके गंभीर रूप से बीमार होने का हवाला दिया गया था।

अदालत ने आरोपी की सेहत के संबंध में 13 दिसंबर 2013 को पेश रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी की सेहत के संबंध में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट पूरी तरह गलत है।


क्योंकि मेडिकल बोर्ड ने आरोपी को ‘टर्मिनली इल’ घोषित नहीं किया। बताते चलें कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एके ढकोलिया को अन्य आरोपियों के साथ जमीन बिक्री से जुड़े फर्जीवाड़े में अगस्त 2013 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed