फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jahangirpuri violence Heavy police deployment to continue in Jahangirpuri area till condition gets normal

जहांगीरपुरी हिंसा: हालात सामान्य होने तक इलाके में जारी रहेगी भारी पुलिस बल की तैनाती

Tue, 19 Apr 2022 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Apr 2022 01:26 PM IST
सार

जिस मस्जिद से कथित तौर पर शोभायात्रा पर हमला किया गया उस रोड को भी बंद कर पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और पुलिस बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेड के पास पुलिस ने टेंट भी लगा लिए हैं। 24 घंटों इलाके में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, आरएएफ की छह कंपनियां यहां तैनात रहती हैं।

विज्ञापन
Jahangirpuri violence Heavy police deployment to continue in Jahangirpuri area till condition gets normal
आरएएफ की महिला टुकड़ी इलाके में गश्त करती हुई - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हुए बवाल को चार दिन हो चुके हैं लेकिन यहां हालात अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि जब तक इलाके में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाते, तब तक यहां भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हुए बवाल में आठ पुलिसवालों समेत कुल नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार यहां पत्थरबाजी के साथ ही कुछ गाड़ियों में आगजनी भी की गई। सोमवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी कहा था कि जहांगीरपुरी समेत दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तब तक तैनात रहेंगे जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते।
विज्ञापन


एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कमिश्नर राकेश अस्थाना बोले, हमने न सिर्फ जहांगीरपुरी बल्कि अन्य इलाकों में भी पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। हम सर्विलांस और स्थिति पर नजर रखने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस मस्जिद से कथित तौर पर शोभायात्रा पर हमला किया गया उस रोड को भी बंद कर पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और पुलिस बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेड के पास पुलिस ने टेंट भी लगा लिए हैं। इलाके में 24 घंटों 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, आरएएफ की छह कंपनियां यहां तैनात रहती हैं।


यही नहीं कुल 80 आंसू गैस की टुकड़ियां व वाटर कैनन भी तैनात हैं। संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए छतों पर ड्रोन भी तैनात हैं। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश है कि वह इलाके में तैनात रहें और कोई अप्रिय घटना न हो। सोमवार को पुलिस की अमन कमेटी द्वारा जहांगीरपुरी में पीस मार्च भी आयोजित किया गया। इसने लोगों से शांति सौहार्द बनाए रखने के साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed