फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   It will be the longest foot overbridge

यहां बनेगा सबसे लंबा फुट ओवरब्रिज

Mon, 20 Jan 2014 11:59 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 20 Jan 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
It will be the longest foot overbridge

बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर में सबसे लंबा फुट ओवरब्रिज सराय ख्वाजा पर बनाया जाएगा। इसका मकसद मेट्रो स्टेशन और पार्किंग को जोड़ना है। इसकी लंबाई करीब 100 मीटर तय की गई है। जबकि, अन्य सभी फुट ओवरब्रिज के लिए 40 से 50 मीटर लंबाई तय है।

विज्ञापन


फरवरी के अंत तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। फरीदाबाद में मेट्रो कॉरिडोर स्टेशनों का काम तेजी से चल रहा है। यहां पर 9 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। एक हाइवे के दाईं तरफ और 8 हाइवे के बाईं ओर बनाए जाएंगे। मेट्रो स्टेशनों के विपरीत दिशा में हाइवे के दूसरी तरफ पार्किंग विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्रेफ को जगमग करेंगे 51 सब-स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी लागत से बन रहा है ये?
पार्किंग को मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के लिए सभी नौ मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। फुट ओवरब्रिज के निर्माण पर डीएमआरसी करीब 28 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, सभी फुट ओवरब्रिजों की ऊंचाई 6 मीटर रखी जाएगी। हालांकि, जरूरत के हिसाब से ऊंचाई को बढ़ाया भी जा सकता है। हाइवे के ऊपर बनने वाले फुट ओवरब्रिजों की लंबाई 40 से 45 मीटर तय की गई है।


इसलिए होगा सबसे लंबा
सबसे अधिक लंबा फुट ओवर ब्रिज सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन पर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी लंबाई करीब 100 मीटर होगी।  जिस जगह सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है, उसके समाने बदरपुर फ्लाईओवर गुजर रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर से फुट ओवरब्रिज को नहीं ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फरवरी से मोबाइल पर मिलेंगे बिजली बिल

इसलिए जिस जगह पर फुट ओवरब्रिज समाप्त हो रहा है, वहां पर हाइवे के ऊपर फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यहां से इसे सर्विस रोड के साथ-साथ स्टेशन तक ले जाया जाएगा। इसलिए इस फुट ओवर ब्रिज की लंबाई सबसे अधिक हो जाएगी। फुट ओवर ब्रिज पर स्टेश्न के विपरित दिशा में एक एस्केलेटर और एक लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed