योगेंद्र के लिए गुड़गांव जीतना इतना आसान नहीं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने गुड़गांव से योगेंद्र यादव के रूप में एक मजबूत उम्मीदवार उतार दिया है। पिछले कई दिनों से योगेंद्र यादव हरियाणा खासकर गुड़गांव में कई छोटी बड़ी सभाएं कर चुके हैं। माना जा रहा है कि शहरी बहुसंख्यक वाला गुड़गांव आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इसके ओर झुक रहा है। इससे पहले 2009 में राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस की टिकट पर यहां से चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन अब राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। खबर यह भी आ रही है कि अपने जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगी।
शर्मिला टैगोर होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार!
सांसद राव इंद्रजीत सिंह को साथ मिलाकर गुड़गांव लोकसभा सीट जीतने का दावा करने वाली भाजपा को अब कांग्रेस झटका देने की तैयारी में है। दिल्ली से लगी इस प्रतिष्ठित सीट से कांग्रेस के टिकट पर नवाब पटौदी मंसूर अली खां की पत्नी और गुजरे जमाने की सिनेतारिका शर्मिला टैगोर को चुनाव लड़ाने की चर्चा गर्म है। इसका मकसद राव इंद्रजीत के गढ़ में सेंधमारी और पार्टी की अंदरूनी घमासान को शांत करना बताया जाता है। बताते हैं कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष इस सीट के लिए कुल 16 लोगों ने दावेदारी जताई थी। इनमें से कई पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में यहां से टिकट की घोषणा के बाद कई वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी तय मानी जा रही थी। चुनाव में भितरघात का खतरा भी बढ़ जाएगा।
बीजेपी को राव इंद्रजीत सिंह से भरोसा
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के भूमि सौदों की जांच की मांग कर सुर्खियों में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुड़गांव से कांग्रेस सांसद राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वह गुड़गांव से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा पहले ही जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता हरियाणा में मंत्री रहने के अलावा चार बार विधायक भी चुने गए हैं। वह 1998 से लोकसभा सदस्य हैं और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। वह हरियाणा के पूर्व नेता राव बीरेन्द्र सिंह के बेटे और स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राव के पोते हैं।