फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   isi agent zahid arrested in up reveals big secret says was in jail but made passport

यूपी से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट जाहिद ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जेल में था फिर भी बन गया पासपोर्ट

Wed, 31 Oct 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 31 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
isi agent zahid arrested in up reveals big secret says was in jail but made passport
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आईएसआई एजेंट जाहिद की गिरफ्तारी में सबसे बड़ा और चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके अनुसार वर्ष 1999 में जाहिद एक मामले में आरोपी है और जमानत पर जेल से छूटा हुआ है।

विज्ञापन


इसके बावजूद जाहिद ने बड़े ही शातिराना तरीके से अपना पासपोर्ट बनवा कर दो बार पाकिस्तान भी घूम आया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।
विज्ञापन

 
बीते शुक्रवार देर शाम देहात कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने आईबी के इनपुट पर पाकिस्तानी एजेंट जाहिद को गिरफ्तार किया था। आरोपी जाहिद रविवार सुबह नौ बजे से पुलिस की रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में सामने आया था कि उस पर वर्ष 1999 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वह जेल भी गया था, मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और आरोपी जमानत पर बाहर चल रहा था।

शातिराना दिमाग से पासपोर्ट तैयार कराया था

सूत्रों की मानें तो वर्ष 1999 में खुर्जा नगर पुलिस ने मोहल्ला तरीनान निवासी अफजाल की तहरीर के आधार पर जाहिद के खिलाफ आईपीसी की धारा 459 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उसका अपराध संख्या 571/1999 है।

बताया गया कि जाहिद इस चोरी होने पर परिवार के लोगों पर हमले के मामले में जेल भी गया था। कुछ समय जेल में बिताने के बाद वह वापस जमानत पर बाहर आ गया था। मई 2012 में जाहिद ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था।

सूत्रों की मानें तो जाहिद ने इस दौरान तत्कालीन कुछ पुलिसकर्मियों से साठ-गांठ कर अपना पासपोर्ट तैयार करा लिया था। यानि मुकदमा दर्ज होने के करीब 13 वर्ष बाद जाहिद ने शातिराना दिमाग से पासपोर्ट तैयार कराया था। 

मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - केबी सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed