फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ishan kishan can break sachin tendulkar record

‘ईशान किशन में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता’

Sun, 20 Mar 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Mar 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
Ishan kishan can break sachin tendulkar record
ईशान किशन
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह मैदान, पिच और यहां का नेट प्रैक्टिस करने के लिए काफी अच्छा है। ईशान चार दिन ग्रेनो में अभ्यास करेंगे। उनके कोच को उम्मीद है कि वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखते हैं।

बल्लेबाज और विकेट कीपर ईशान किशन ने बातचीत में बताया कि अंडर-19 वर्ल्ड कप की खामियों को दूर कर आईपीएल में जगह बनाना लक्ष्य है।

आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में शामिल होने की ख्वाहिश है, जिसे हरहाल में पूरा करना है। उन्होंने बताया कि विदेशी क्रिकेटरों में डेविड वॉर्नर और टीम इंडिया में विराट कोहली उनके रोल मॉडल हैं।
विज्ञापन


वहीं, ईशान किशन के कोच उत्तम मजूमदार ने बताया कि उसे अंडर-19 रणजी में रैना की टीम ने अपने साथ लिया है। ईशान किशन दूसरा सचिन तेंदुलकर है। सचिन का रिकॉर्ड केवल यही बल्लेबाज तोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed