फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Is the difference, now holi on rap song

आ गया है फर्क, अब रैप सांग पर मन रही होली

Thu, 17 Mar 2016 05:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 Mar 2016 05:47 AM IST
विज्ञापन
Is the difference, now holi on rap song
होली - फोटो : अमर उजाला

समय के साथ त्योहार मनाने के तरीकों में भी बहुत फर्क आ गया है। होली के दौरान गाए जाने वाले लोकगीतों की जगह अब डीजे पर बजने वाले रैप सांग ले रहे हैं। प्रीतमंच संगठन के संयोजक डीएस सरोहा ने बताया कि नोएडा में जाटों की संख्या ठीक ठाक  है। हमारे होली मनाने के पारंपरिक तरीकों में समय के साथ बहुत बदलाव आया है। एक समय था, जब होली के दौरान जगह-जगह आल्हा-ऊदल के किस्से और फागुन गीत सुनाई देते थे, लेकिन आज इनकी जगह डीजे ने ले ली है। हम आज भी होली के दौरान फागुन के गीत सुनना चाहते हैं, लेकिन हमारे बच्चों की अब इनमें कोई रुचि नहीं है। उनके लिए होली पार्टी का मतलब डीजे चलाकर डांस करना और रंग खेलना है।

विज्ञापन


डीएस सरोहा ने बताया पुराने समय में जाट समुदाय में होली के एक महीने पहले से महिलाओं की टोलियां हर शाम फागुन गीत का आयोजन करती थीं। होलिका दहन के दिन हम चने, गेहूं और बालियां आदि से पूजन करते थे। घर के छोटे बच्चों को मेवे और नारियल से बने माले पहनाए जाते थे। इस दौरान लड़की के ससुराल में कई तरह के नेग भेजे जाते थे। आजकल इस तरह का चलन खत्म सा ही गया है।
विज्ञापन


हॉस्टल में होली का इंतजाम
त्योहारों का मजा अपनों के साथ अधिक है, लेकिन जो बच्चे अपने घरों से दूर हॉस्टल में रह रहे हैं, उनके लिए त्योहार यादों की सौगात लेकर आते हैं। शहर के कॉलेजों में कई हॉस्टलर्स रहते हैं। इनमें से कई बच्चे टिकट न मिल पाने या अन्य कारणों से होली पर घर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे छात्रों के लिए कॉलेज मैनेजमेंट हॉस्टल में ही होली मनाने के इंतजाम करता है। आईएमएस संस्थान की वार्डन मीना बताती हैं कि जो बच्चे घर नहीं जा पाते, उनके लिए हम हॉस्टल में त्योहार मनाने का पूरा इंतजाम करते हैं, जिससे उन्हें होली पर अपनों की कमी न खले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग लगाकर कवि सम्मेलन का लेंगे मजा
सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मूलचंद अवाना ने बताया कि 22 मार्च की शाम को क्लब में होली मिलन कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान कवि सम्मेलन होगा। एक दूसरे को रंग लगाकर कवि सम्मेलन का मजा लेंगे। ये शाम सेक्टर वालों के लिए कुछ खास होने वाली है। इस दौरान बच्चों के लिए भी कार्यक्रम रखा गया है।

गले मिलकर मिटाएंगे गिले शिकवे
सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत ने बताया कि 23 मार्च को होलिका दहन के दौरान सेक्टर में ही छोटा सा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर के लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गिले शिकवे मिटाएंगे। उसके बाद साथ मिलकर होली का दहन देखेंगे। हर साल सेक्टर के लोग मिलकर ही होली मनाते हैं।


40 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई
खाद्य विभाग द्वारा होली के मद्देनजर चलाए जा रहे जांच अभियान में बुधवार को 40 किलो मिठाई नष्ट कराई गई। साथ ही चायपत्ती, बिस्कुट, कुकीज आदि के सैंपल लिए गए। खाद्य विभाग अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि ग्रेनो एल्फा-2 में बीकानेरी स्टोर से पनीर और बर्फी के सैंपल लिए हैं। साथ ही यहां 40 किलो मिठाई नष्ट कराई है। इसके साथ ही जीटी रोड छपरौला से बिस्कुट और कुकीज के सैंपल लिए हैं। सैनी गांव से चाय की पत्ती की सैंपलिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed