क्या उस फोन कॉल के चलते खुशबू ने गंवाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद ही मिनटों में आखिर ऐसा क्या हुआ कि एम्स की होनहार छात्रा खुशबू ने मौत को गले लगा लिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि रात 2:10 बजे खुशबू रूम नंबर 206 में रहने वाली अपनी दोस्त से हंसी मजाक कर रही थी।
इसी बीच उसके मोबाइल फोन पर किसी लड़के ने कॉल की। खुशबू की उससे बहस भी हुई। बातचीत के बाद खुशबू काफी अपसेट हो गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 सितंबर को कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया जाना था। शुक्रवार और शनिवार को खुशबू ने दोस्तों के साथ शॉपिंग की थी।
रात करीब 10.30 बजे वह आईएनए मार्केट से अपने हॉस्टल शिशु मंदिर पहुंची थी। उस समय तक वह बेहद सामान्य थी। खुशबू की रूम पार्टनर कोशिका रक्षाबंधन की वजह से अपने घर गई थी।
दोस्त को जाने के लिए कहकर लगाई कुंडी
अकेला होने की वजह से रूम नंबर 206 वाली अपनी दोस्त के साथ वह रूम में बैठकर बातचीत कर रही थी। इस बीच कॉल आने के बाद वह अपसेट हो गई। दोस्त को जाने के लिए कहकर खुशबू ने अंदर से रूम की कुंडी लगा ली।
देर रात किसने खुशबू को कॉल की और ऐसी क्या बात हुई जिसने खुशबू को मौत आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल निकलवा ली है। पुलिस को पता चला है कि कॉल करने वाले लड़के ने उसे एसएमएस भी किया था। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस दबी जुबान में मामले को प्रेम प्रसंग का होने की बात कर रही है।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद खुशबू का शव परिजनों का सौंप दिया गया। परिजन उसे लेकर रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि रविवार को परिवार से बातचीत नहीं हो सकी। सोमवार को पूछताछ व कॉल डिटेल के आधार पर आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
रक्षाबंधन पर नहीं जा पाई थी घर
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ के मुताबिक रैगिंग का मामला नहीं लग रहा है। शुरुआती जांच में लगता है कि निजी कारणों से छात्रा ने यह कदम उठाया। मोबाइल कॉल डिटेल और माता-पिता से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है
कजिन से प्रभावित होकर एम्स में पाया तीसरा रैंक-
पढ़ाई में होनहार बीकानेर की खुशबू अपने कजिन अभिषेक बेनीवाल से प्रभावित होकर एम्स की टॉपर बनी थी। खुशबू ने एम्स की सामान्य श्रेणी में 24वां स्थान प्राप्त किया था, जबकि ओबीसी श्रेणी में उसका तीसरा स्थान था।
खुशबू के परिजन ने बताया कि जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी तो उसके कजिन अभिषेक ने एम्स टॉप किया था। उसे भी एम्स में दाखिला लेने की धुन हो गई।
रक्षाबंधन पर नहीं जा पाई थी घर-
चंद दिनों पूर्व हुए दाखिले की वजह से खुशबू इस बार अपने भाई को राखी नहीं बांध पाई थी। हालांकि खुशबू की दोस्तों ने पुलिस को बताया है कि इस बात का उसे बिल्कुल भी अफसोस नहीं था।
शुक्रवार को उसने राखी खरीदकर एम्स में ही रहने वाले अपने कजिन अभिषेक को शनिवार शाम करीब 4.00 बजे राखी बांधी थी। इसके बाद वह अपनी दोस्तों के साथ खरीदारी करने बाजार निकल गई।