{"_id":"19e04b8a5f9776e31f2764479c4d7ccf","slug":"irregularities-in-bk-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और मरीज करते रह गए दवाईयों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और मरीज करते रह गए दवाईयों का इंतजार
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 12 Apr 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में शनिवार को व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।
विज्ञापन
बात तब की है जब मरीजों की भीड़ देखकर दवा खिड़की के फार्मासिस्ट ने मशीन से टोकन वितरण रोक पुराने टोकन थमा दिए। लेकिन इन टोकनों का नंबर डिस्पले बोर्ड पर जारी न होने से मरीजों को दवा के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
बीके अस्पताल आंकड़ो के अनुसार ओपीडी में 650 नए मरीज, 850 पुराने मरीज जांच के लिए पहुंचे थे। सुबह करीब 11:30 बजे मरीजों की भीड़ अचानक बढ़ गई। मरीजों की अधिक भीड़ देखकर फार्मासिस्ट घबरा गए।
विज्ञापन
जिसके बाद फार्मासिस्टो ने टोकन खिड़की से पुराने नंबर देना शुरू कर दिया। दवा के लिए परेशान हो रहे मरीजों ने इसकी शिकायत पीएमओ डॉ. किशन कुमार से की। लेकिन उनकी ओर से भी उचित उपाय नहीं किए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महंगा पड़ गया महिला कोच में सफर करना
दरअसल, टोकन सिस्टम में एक बार जो नंबर दर्ज हो जाता है उस टोकन नंबर की स्लिप दोबारा जारी नहीं होती। यह प्रक्रिया एक माह तक जारी रहती है।
शनिवार को पुराने टोकन नंबर जारी होने से डिस्पले बोर्ड पर तो नए नंबर दिखाई दिए। लेकिन यह नंबर मरीजों को दिए गए टोकन नंबर के नहीं थे। जिस कारण मरीजों को दवा लेने में काफी परेशानी हुई।
पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मंगलवार को इस बावत कार्रवाई की जाएगी।