फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: Counseling for MSc Microbiology on 12th

आईपीयू : एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के लिए 12 को काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी के एमएससी माइक्रोबायोलॉजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए 12 सितंबर को द्वारका कैंपस में स्पेशल राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग का आयोजन होगा। इस प्रोग्राम में सीईटी एवं सीयूईटी के जरिये ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक हिस्सा ले सकेंगे। काउंसलिंग के दिन ही दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल साइंसेज में सभी श्रेणी की कुल 22 सीट उपलब्ध है। इस सेंटर के निदेशक प्रो. एके नरूला के अनुसार दो वर्ष की अवधि का यह कोर्स पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। कोर्स की समाप्ति के बाद सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी के बेशुमार अवसर हैं। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed