फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU Admission 2024 Record application for admission to UG-PG program last date for apply

आईपीयू एडमिशन 2024: यूजी-पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए रिकॉर्ड आवेदन, आज आखिरी तारीख

Tue, 16 Apr 2024 08:16 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 08:16 AM IST
सार

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं। वहीं आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है। अब तक सवा लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
IPU Admission 2024 Record application for admission to UG-PG program last date for apply
IPU CET 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में यूजी-पीजी व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं। विवि के सभी प्रोग्रामों की कुल 40 हजार सीट के लिए सवा लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। यह बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा हैं। जबकि आईपीयू में दाखिले के लिए होने वाली सीईटी प्रवेश परीक्षा आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (15 अप्रैल रात 11:59) पर समाप्त होगी। ऐसे में आवेदन का यह आंकड़ा डेढ़ लाख से अधिक तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


आईपीयू में वर्ष 2023 में करीब 90 हजार, वर्ष 2022 में 85 हजार और वर्ष 2021 में 80-85 हजार के बीच आवेदन किए गए थे। लेकिन इस बार यह अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले ही सवा लाख से अधिक पहुंच गए हैं। विवि का तर्क है कि इस बार सबसे पहले एक फरवरी से ही दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था। ऐसे में आवेदक काफी ज्यादा संख्या में आवेदन कर रहे हैं। डीयू में सीयूईटी यूजी से दाखिला होता है और अभी उसके आधार पर दाखिले शुरु होने में करीब दो माह बाकी हैं।  
विज्ञापन


आईपीयू के सीईटी आधारित प्रोग्राम के लिए तो आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। यूनिवर्सिटी की ओर से विभिन्न प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाएं (सीईटी) 27 अप्रैल से 15 मई तक दिल्ली-एनसीआर के परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं प्रशासन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा वाले प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मई तक मेरिट आधारित प्रोग्राम के लिए करें आवेदन
मेरिट आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन 25 मई तक किया जा सकता है। अब तक सभी प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी। वहीं सीईटी आधारित प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी उसके लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट 25 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed