फिरोजशाह कोटला मैदान में आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच आज, इधर आने से बचें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल टी-20 का क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच शनिवार रात 8 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के सुचारु संचालन, पार्किंग, राहगीरों के आवागमन और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक अधिकारियों ने लोगों को फिरोजशाह कोटला मैदान के आसपास स्थित मार्गों पर न आने की सलाह दी है। इसके अलावा 20 और 21 अप्रैल की रात शब-ए-बारात मनाई जाएगी। इस कारण भी पुरानी व मध्य दिल्ली में जाम रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार, स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग है। इसमें सिर्फ लेबल लगे हुए वाहन पार्क होंगे। आम वाहनों के लिए पार्किंग नहीं होगी। मैच वाले दिन बहादुरशाह जफर, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और रिंग रोड पर राजघाट से लेकर आईपी फ्लाईओवर तक दोनों कैरिज्वे पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों की विंडस्क्रीन पर स्टीकर लगाना अनिवार्य है।
शाम 7 से रात 11:30 बजे तक इन मार्गों का इस्तेमाल न करें
क्रिकेट मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। मैच शुरू होने के समय करीब आधा से एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान विष्णु दिगंबर मार्ग से बहादुरशाह जफर मार्ग, राजघाट से लेकर जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग, गुरू नानक चौक से आसफ अली मार्ग तक वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि शनिवार शाम करीब सात बजे से लेकर रात साढ़े ग्यारह बजे तक इन मार्गों की तरफ आने से बचें। ये मार्ग हैं- राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट।
मेट्रो से स्टेडियम पहुंचने की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों ने सलाह दी है कि वह मेट्रो से स्टेडियम पहुंचें। दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन से स्टेडियम के गेट नंबर चार व पांच पास में पड़ेंगे। आईटीओ मेट्रो स्टेडियम से गेट नंबर तीन, चार और पांच पास पड़ेंगे।