फिरोजशाह कोटला में नहीं होंगे IPL के मैच!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में मैचों के आयोजन के लिए दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को एनओसी देने से इनकार कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि डीडीसीए को लगता है कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
अधिकारियों ने साफ किया है कि वह अपनी नौकरी दांव पर लगाकर एनओसी नहीं देंगे।
टैक्स ने अड़ाया अडंगा!
डीडीसीए के पदाधिकारी बुधवार को एनओसी नहीं मिलने के संबंध में नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम में भाजपा के वरिष्ठ पार्षदों व अधिकारियों से मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने उनसे दो टूक कहा कि मैदान का निर्माण पूरा होने तक प्रमाण पत्र नहीं दिया दिया जा सकता। साथ ही यह भी जानकारी दी कि डीएमसी एक्ट में अस्थाई प्रमाण पत्र देने का कोई प्रावधान नहीं है।
इसके अलावा डीडीसीए ने मैदान की लीज फीस बकाया नहीं होने की एनओसी नहीं दी है साथ ही कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा नहीं कराया है।
दो दिन बाद होने हैं मैच
सूत्रों के मुताबिक नगर निगम के अधिकारियों ने डीडीसीए से कहा कि अगर डीडीसीए को लगता है कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो वह पहले की भांति कोर्ट जा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि डीडीसीए ने बीच का रास्ता निकालते हुए प्रॉपर्टी टैक्स का कुछ हिस्सा जमा कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन अधिकारियों ने उसे ठुकरा दिया।
मालूम हो कि फिरोजशाह कोटला मैदान में आईपीएल के तीन, पांच, सात, 10 व 19 मई को मैच होने हैं। यहां मैचों का आयोजन कराने के लिए डीडीसीए ने पिछले दिनों दक्षिण दिल्ली नगर निगम से एनओसी लेने के लिए आवेदन किया था।