फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPC section 392 and 395

सूर्यास्त के बाद लूटा, तो होगी ताउम्र जेल

Tue, 18 Feb 2014 09:35 AM IST
दिनेश शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
दिनेश शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Feb 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
IPC section 392 and 395

गौतमबुद्ध नगर के अधिवक्ता मुकेश शिशौदिया ने बाताया कि वर्ष 1860 में बनी आईपीसी की धारा 392 का इस्तेमाल लूट से संबंधित अपराध में पुलिस करती है। लूट रास्ते में हो सकती है या फिर घर में घुस कर। लेकिन लूट के बाद बदमाशों को सजा दिलाने में समय का बड़ा महत्व होता है।

विज्ञापन


अगर लूट दिन के वक्त सूर्यास्त होने से पहले हुई है तो उसमें अदालत पकड़े गए आरोपी को दस साल की सजा सुना सकती है लेकिन अगर लूट सूर्यास्त के बाद हुई है तो उसमें सजा की अवधि है चौदह साल या आजीवन कारावास।  लूट के मामले में मजिस्ट्रेट ट्रायल होता है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट केवल सात साल की सजा ही दे सकता है ऐसे में अगर मजिस्ट्रेट को लगता है कि पकड़े गए आरोपी को दस साल की सजा दी जानी चाहिए तो वह उस केस को सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में हर 17 घंटे में हो रही है 1 लूट


जबकि आईपीसी की धारा 395 के तहत जो लूट से थोड़ी अलग है। अगर लूट की वारदात में बदमाशों की संख्या चार से ज्यादा है तो मामला लूट के बजाए डकैती की धारा में दर्ज होता है। अधिकतर पुलिस इस धारा का इस्तेमाल करने से बचती है।

इसके लिए वह पीड़ित से घटना में शामिल बदमाशों की संख्या चार तक सीमित कराने का प्रयास करती है ताकि लूट की रिपोर्ट दर्ज की जा सके। डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज होने पर मामला आईजी स्तर तक के संज्ञान में रहता है और वह हर सप्ताह केस की प्रगति रिपोर्ट सीओ से लेकर आईजी तक एसआर केस मानते हुए पूछते हैं।

डकैती की धारा में भी समय का महत्व होता है। इसका ट्रायल सेशन कोर्ट में होता है। जिसमें सजा आजीवन कारावास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed