फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   investors gets crazy after gold price comming down

खुशखबरी: लगातार गिर रहा सोने का भाव

Thu, 05 Jun 2014 09:39 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
investors gets crazy after gold price comming down

आसमान चढ़े सोने के भाव में अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इसमें और गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 23,000 रुपये के स्तर को भी छू सकता है। फिलहाल, सोने का मूल्य गिरने से निवेशकों में भारी उत्साह है। इस दौर में वह गोल्ड इनवेस्टमेंट को काफी फायदेमंद मान रहे हैं।

बता दें कि पिछले एक पखवाड़े में सोने में निवेश करने वालों की संख्या हजारों में पहुंच गई है।

लांग टर्म निवेश में फायदा

investors gets crazy after gold price comming down

शेयर बाजार के जानकार विजय कुमार का कहना है कि सोने के भाव में गिरावट से खास सहित आम लोग भी इसमें निवेश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में निवेश लांग टर्म (पांच वर्ष तक) में ही फलदायी होगा। शॉर्ट व मिड टर्म (तीन महीने और एक वर्ष) में निवेश से अच्छा मुनाफा नहीं होगा।

सदर बाजार स्थित जिंदल ज्वैलर्स के संचालक अमित जिंदल बताते हैं कि सोने के भाव में कमी से भी बाजार में ज्यादा गर्मी नहीं है। इसका कारण ग्राहकों का वह बड़ा वर्ग सोने के भाव में और गिरावट का इंतजार कर रहा है। फिर भी रूटीन ग्राहक रोजाना खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कमाए जा सकते हैं पैसे

investors gets crazy after gold price comming down

जिंदल का कहना है कि सोने का मूल्य 23,000 रुपये तक आने की संभावना है, इससे ज्यादा गिरावट नहीं होगी। सर्राफा कारोबारी विनय गुप्ता का कहना है कि सोने के भाव में गिरावट होने से ग्राहकों का उत्साह बढ़ेगा।

गोल्ड सूक के डायरेक्टर आशीष गुप्ता का कहना है कि सोने में निवेश का यह सबसे बेहतर समय है। प्रति 10 ग्राम सोने के निवेश से आने वाले समय में आठ से 10 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं।

ऐसा तभी होगा जब लांग टर्म में निवेश किया जाए। मौजूदा सोने के भाव में गिरावट से नॉर्मल ग्राहक भी मार्केट में बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed