{"_id":"660c244d8e45f9c59c0bf075","slug":"investigating-agencies-could-not-prove-no-money-reached-me-sisodia-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-44339-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच एजेंसियां साबित नहीं कर पाई \nमेरे पास कोई पैसा पहुंचा : सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच एजेंसियां साबित नहीं कर पाई मेरे पास कोई पैसा पहुंचा : सिसोदिया
विज्ञापन
आबकारी नीति मामला :
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान रखा पक्षअमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को अदालत में अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि जांच एजेंसियां यह साबित नहीं कर पाई हैं कि उनके पास कोई पैसा पहुंचा है। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष मामले में प्रमुख साजिशकर्ता नामित किए गए सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मोहित माथुर ने अदालत को बताया कि आप नेता जमानत के लिए पात्र हैं।
माथुर ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट है कि सरकार के राजस्व में वास्तव में अब समाप्त की गई उत्पाद शुल्क नीति के बाद वृद्धि हुई है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने यह भी तर्क दिया कि सिसोदिया जमानत के लिए ट्रिपल टेस्ट से संतुष्ट हैं जिसमें कहा गया है कि जमानत तभी दी जा सकती है जब यह स्थापित हो जाए कि आरोपी के भागने का खतरा नहीं है। वह गवाहों को प्रभावित नहीं कर रहा है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा सिसोदिया 13 महीने से हिरासत में है और कभी भी अदालत द्वारा दी गई स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सह-अभियुक्त बेनॉय बाबू ने भी 13 महीने जेल में बिताए। कैद में थे और देरी के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
पिछले साल जुलाई में ईडी मामले में जमानत की मांग करते हुए, सिसौदिया ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि एजेंसी ने उनके द्वारा अपराध से प्राप्त किसी भी आय का पता नहीं लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी एजेंसी को चेतावनी दी थी कि जिरह में दो सवालों के बाद मामला विफल हो जाएगा।