फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interstate vehicle theft gang busted; six arrested.

Delhi NCR News: अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
वजीराबाद थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह को 28 वर्षीय साजिद चला रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि वजीराबाद इलाके से एक स्कूटी चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जगतपुर फ्लाईओवर के पास दो संदिग्धों को पकड़ा। पहचान साजिद और अजीजुर रहमान के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान टीम को मौजपुर स्थित एक गोदाम का पता चला, जहां से चोरी किए गए वाहनों के कई पार्ट्स और उन्हें खोलने के औजार बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए वाहनों के पार्ट्स पप्पू एयर कुरियर, कश्मीरी गेट के जरिए मैसूर भेजे जाते थे। पुलिस ने कूरियर कंपनी के मैनेजर पप्पू कुमार सिंह, शमीम उर्फ सोनी, नासिर और जावेद को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें मौजपुर स्थित एक गोदाम में ले जाते थे। वहां वाहनों को खोलकर उनके पार्ट्स अलग किए जाते थे। इसके बाद इन पार्ट्स को कूरियर के जरिए दूसरे राज्यों, खासकर मैसूर भेजा जाता था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed