{"_id":"84b9def5f966af3ce4fa86a32a52e2e7","slug":"internship-program-in-aap-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की पार्टी में इंटर्नशिप का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की पार्टी में इंटर्नशिप का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Aug 2014 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है। पार्टी के अनुसार इसका मकसद युवाओं को देश की मौजूदा सियासी हालात की जानकारी देना है।
विज्ञापन
इससे इन लोगों में अच्छे शासन के प्रति संवेदनशीलता लाई जा सकेगी। शासन नाम से शुरू हो रहे कार्यक्रम की निगरानी सीधे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के पास होगी।
विज्ञापन
पार्टी ने सोशल मीडिया और आप की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। इसमें इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगा गया है। आवेदक के पास किसी भी विषय में स्नातक या इससे ऊपर की डिग्री जरूरी है। आवेदकों के साक्षात्कार के बाद आप बीस लोगों को इंटर्नशिप कराएगी।
विज्ञापन
फिलहाल इच्छुक युवाओं का साक्षात्कार चल रहा है। प्रोग्राम इंचार्ज गोपाल मोहन के मुताबिक, आवेदकों की संख्या फिलहाल 31,000 से ऊपर है। प्रोग्राम का समय दो महीने का रखा गया है।
इस दौरान जहां युवाओं को मौका मिलेगा कि वह आप की तरफ से आम लोगों की रायशुमारी कराने के तरीके की जानकारी जुटा सकें। भ्रष्टाचार की लड़ाई में ठोस सबूतों की अहमियत व इसे इकट्ठा करने के वैध स्रोतों पर विस्तार से चर्चा होगी।