फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International fake call center running in west Delhi 32 arrested

पश्चिम दिल्ली में चल रहा था अन्तर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर, 32 गिरफ्तार 

Sun, 17 Nov 2019 08:45 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
International fake call center running in west Delhi 32 arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम दिल्ली जिले की साइबर सेल ने कनाडा के पांच सौ लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले अन्तराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। शनिवार रात पुलिस टीम ने मोती नगर इलाके में चल रहे सेंटर पर छापा मारकर वहां काम कर रहे 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर चलाने वाले मालिक समेत पांच लोग फरार हैं। उनकी उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पिछले चार माह से कनाडा मूल के करीब पांच सौ लोगों से लाखों की ठगी को अंजाम दिया है। आरोपी खुद को कनाडा पुलिसकर्मी बताकर वहां के नागरिकों के सिन नंबर(सरकार की ओर से जारी व्यक्ति का पहचान नम्बर) से आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने की बात कहकर धमकाते थे और फिर उनसे बिटकॉइन में उगाही करते थे। 
विज्ञापन


आरोपी गैर कानूनी तरीके से कॉल सेंटर चलाकर भारत सरकार को करीब एक हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा चुके हैं। डीटीओ(दूरसंचार विभाग) भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कनाडा निवासी एल्विस हेनरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कॉल सेंटर चलाने वाले मालिक समेत फरार पांच आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से 55 कम्प्यूटर, तीन पैच प्वाइंट, तीन इंटरनेट डिस्टीब्यूशन स्वीच, दो इंटरनेट राउटर, 35 मोबाइल फोन, टेली कम्यूनिकेशन साफ्टवेयर और वीओआईपी(इंटरनेट) कॉलिंग डाइलर मिला है। 

जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि मोती नगर स्थित एक कॉल सेंटर से कुछ लोग कनाडा के लोगों से धमकाकर उनसे उगाही कर रहे हैं। पुलिस ने दूर संचार विभाग को जानकारी दी। साथ ही जिले की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। 

पुलिस व दूरसंचार की टीम शनिवार रात डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र मोती नगर स्थित एक कार्यालय पर छापा मारा। तीन फ्लोर पर एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। वहां एक मैनेजर सहित 32 लोग काम कर रहे थे। सभी कनाडा के लोगों को फोन कर रहे थे। पुलिस ने कॉल सेंटर के दस्तावेज मांगे लेकिन उनके पास कोई कागजात मौजूद नहीं था। जांच में पता चला कि कॉल सेंटर को फर्जी तरीके से चलाया जा रहा है। पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

कनाडा के पुलिस अधिकारी बनकर वहां के लोगों से करते थे उगाही 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह कनाडा के पुलिस अधिकारी बनकर वहां के लोगों को धमकाते थे और बाद में उनसे उगाही करते थे। कॉल सेंटर चलाने वाले आरोपी कनाडा मूल के नागरिकों को सरकार की ओर से मिलने वाले सिन नंबर के डाटा को चुरा लेते थे। 

फिर उन्हें फोन कर बताते थे कि उनके सिन नंबर का इस्तेमाल आतंकियों को फंडिंग करने में किया गया है।  जिसकी वजह से सरकार अपने बैंक अकाउंट में जमा पैसे को जब्त कर रही है। उसके बाद उन्हें मामले की जांच होने का डर दिखाते थे। बाद में उन्हें समझौता की बात कहकर विदेशी नागरिकों को उनके फोन नंबर पर फोन करने के लिए कहते थे। 


जब पीड़ित आरोपियों को फोन करता था वह उन्हें पैसे को बिटकॉइन ब्लॉकचेन वॉलेट एप पर ट्रांसफर करने के लिए कहते थे। आरोपी इस एप को कनाडा सरकार का अधिकारिक एप बताते थे। पैसे आने के बाद वह पीड़ित से बात करना बंद कर देते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed