{"_id":"5243d7bd7b4a368bacec89443161f340","slug":"international-cricket-stadium-screw-trap-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर फंसा पेंच
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 01 May 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित शहर के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की राह में जमीन का पेंच फंस गया है।
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम के लिए पुनर्ग्रहण की गई 15 एकड़ एलएमसी की जमीन में चार एकड़ जमीन एक किसान के नाम दर्ज है। जमीन से संबंधित मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। यह जानकारी मिलते ही मंडलायुक्त ने चार एकड़ जमीन के पुनर्ग्रहण का प्रस्ताव वापस ले लिया है।
विज्ञापन
शहर में स्टेडियम बनाने के लिए बीसीसीआई ने जीडीए से जमीन मांगी थी। जीडीए ने भी बीसीसीआई के प्रस्ताव को हाथोंहाथ लेते हुए जमीन देने पर सहमति जताई थी।
नूर नगर में स्टेडियम के लिए करीब 35 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इसमें 15 एकड़ जमीन एलएमसी की है। इसके पुनर्ग्रहण प्रस्ताव को मेरठ मंडलायुक्त ने मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
इस चार एकड़ जमीन की लोकेशन ऐसी है कि बिना इसके स्टेडियम का निर्माण हो पाना मुश्किल है। मामला कोर्ट में होने के कारण फैसला होने तक कोई हल भी नहीं निकाला जा सकता है।