{"_id":"5e3f58528ebc3ee5d105acdc","slug":"interesting-story-during-delhi-assembly-election-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं पापा नू कह दयागीं, तुसी किसी होर नू वोट पाण लई न कहो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं पापा नू कह दयागीं, तुसी किसी होर नू वोट पाण लई न कहो
Sun, 09 Feb 2020 06:24 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी लाइन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनू कह रहे सी किसी दूजी पार्टी नू वोट करीं...मैं कैया पापा नू कह दयागीं...तुसी किसी होर पार्टी नू वोट पाण लई न कहो...तुसी वोट करो...मैं हुने सेंटर ते पहुंच दी हां। घूंघट हैै तो के होया, वोट ता आपणी मर्जी ते ही देयांगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुई वोटिंग के दौरान लाइनों में लगी महिलाओं के ऐसे ही चटपटे किस्से सुनने को मिलते रहे।
विज्ञापन
दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लाइनें लगी हुई थी। इस दौरान वह अपने नंबर की प्रतीक्षा करती आपस में ही बात करती रहीं। अपनी बातों व लहजे से भी महिलाओं ने एक दूसरे को खूब हंसाया। मॉडन टाउन विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर पंजाबी महिला की बात सुनकर तो कोई भी हंसे बिना नहीं रह सका।
विज्ञापन
सास के साथ गुफ्तगू करती पंजाबी महिला ने पंजाबी में कहा कि मैनू अर्पित दे पापा कह रहे सी कि किसी होर पार्टी दे कैंडिडेंट नू वोट करना है, मैं कैहा पापा नू कह देयांगी, तुसी किसी होर पार्टी नू वोट पाण लइ न कहो, पापा दस चुके ने किन्नू वोट करनी है। इस पर आपस में महिलाएं हंसी मजाक में कहने लगी कि आपके घर में तो पति से ज्यादा आपके मायके की चलती है। इस बात पर पंजाबी महिला भी हंसे बिना नहीं रह सकी।
विज्ञापन
वहीं, बवाना विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर रजनी देवी अपने परिवार के साथ पहुंची। घूंघट को संभालते हुए वह बोली कि घूंघट हैै तो के होया, सरकार में म्हारी भागीदारी भी जरूरी है। वोट तो आपणी मर्जी ते ही देयांगे। गुप्ता कॉलोनी पोलिंग बूथ पर महिलाएं किट्टी पार्टी का प्रोग्राम बनाने में लगी रही तो वहीं शाम को फिल्म देखने का प्रोग्राम तक वहीं बना डाला।
मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें देखकर महिलाएं थोड़ी चिंतित भी हुईं। आपस में बात करने लगी कि लाइनें लंबी है तो क्या वोट तो डालकर ही जाएंगे। वहीं कुछ महिलाएं यह कहती दिखीं कि आज तो छुट्टी है तो शाम को खाना क्यों बनाएं, किसी होटल में ही खा लेंगे, हमें भी खाना बनाने से छुट्टी मिल जाएगी।