फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interchange facility will be available at Indraprastha Metro station of Blue Line Green Line will be extended

Delhi Metro: ब्लू लाइन के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा, ग्रीन लाइन का होगा विस्तार

Thu, 24 Oct 2024 05:18 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Oct 2024 05:18 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि इंद्रप्रस्थ स्टेशन एक इंजीनियरिंग उपलब्धि होगा, क्योंकि ग्रीन लाइन को जोड़ने वाला नया स्टेशन भूमिगत होगा जबकि ब्लू लाइन पर चालू स्टेशन एलिवेटेड है। इससे ग्रीन लाइन और ब्लू लाइन स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी होगी।

विज्ञापन
Interchange facility will be available at Indraprastha Metro station of Blue Line Green Line will be extended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

ब्लू लाइन कॉरिडोर के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन कॉरिडोर के विस्तार के तहत इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास भूमिगत स्टेशन बनेगा। यह इंटरचेंज राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक बड़ी कनेक्टिविटी का आधार बनेगा। इंद्रप्रस्थ क्षेत्र में बिजली स्टेशन व सरकारी कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण स्थल हैं। साथ ही, भारत मंडपम और सुप्रीम कोर्ट भी कुछ ही दूरी पर हैं। इस इंटरचेंज की मदद से हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र तक की आवाजाही सुगम होगी।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि इंद्रप्रस्थ स्टेशन एक इंजीनियरिंग उपलब्धि होगा, क्योंकि ग्रीन लाइन को जोड़ने वाला नया स्टेशन भूमिगत होगा जबकि ब्लू लाइन पर चालू स्टेशन एलिवेटेड है। इससे ग्रीन लाइन और ब्लू लाइन स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी होगी। भूमिगत और एलिवेटेड हिस्सों को जोड़ने के लिए रैंप का भी निर्माण किया जाएगा। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) का विस्तार है। यह 12.4 किलोमीटर लंबा है और पूरी तरह से भूमिगत बनेगा। वर्तमान में डीएमआरसी इस काॅरिडोर पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्री-टेंडरिंग प्रक्रिया में है। फिलहाल, काॅरिडोर के लिए सभी प्रासंगिक दस्तावेज और डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन

काॅरिडोर को इस साल मार्च में केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी। साथ-साथ 8.4 किलोमीटर लंबी लाजपत नगर-साकेत जी ब्लाक मेट्रो कॉरिडोर को भी स्वीकृति मिली थी। डीएमआरसी का कहना है कि इन दोनों कॉरिडोर के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों से जमीन अधिग्रहण व वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। वर्ष 2028 तक यह कॉरिडोर बनकर तैयार होंगे।

हर दूसरे स्टेशन पर मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा
इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक कॉरिडोर पर औसत हर दूसरे स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। ऐसे में इस कॉरिडोर की लंबाई सिर्फ 12.4 किलोमीटर होने के बावजूद मेट्रो के विभिन्न कॉरिडोर से जुड़ने के लिए यह काॅरिडोर बेहद महत्वपूर्ण होगा। इससे यात्रियों को अपनी जरूरत के हिसाब से विभिन्न इंटरचेंज स्टेशनों से मेट्रो बदलकर दूसरे कॉरिडोर की मेट्रो में सफर का अधिक विकल्प मिलेगा। इस पर कुल 10 स्टेशन होंगे इसमें से एक एलिवेटेड व नौ भूमिगत स्टेशन होंगे। इसमें इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट व इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज होंगे।

विज्ञापन

छह मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ेगी लाइन
इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो लाइन के पांच इंटरचेंज स्टेशन छह मेट्रो कॉरिडोर को इस एक लाइन से जोड़ेंगे। इंद्रलोक रेड लाइन के साथ, नबी करीम मजेंटा लाइन, दिल्ली गेट वॉयलेट लाइन व इंद्रप्रस्थ स्टेशन ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा। वहीं, नई दिल्ली स्टेशन यलो लाइव व एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के वर्तमान मेट्रो स्टेशनों के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा।

2026 में तीन निर्माणाधीन कॉरिडोर शुरू करने की योजना
फेज-चार के तहत तीन निर्माणाधीन कॉरिडोर को 2026 में चरणबद्ध तरीके से खोलने की योजना है। इसमें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम, मजलिस पार्क-मौजपुर और एरोसिटी-तुगलकाबाद। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम और मजलिस पार्क-मौजपुर क्रमशः मैजेंटा और पिंक लाइन के विस्तार हैं, जबकि एरोसिटी से तुगलकाबाद नई गोल्डन लाइन है। इन तीनों कॉरिडोर की लंबाई 65 किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed