फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Institutions engaged in helping the needy deliver ration kits during amar ujala foundation campaign

अमर उजाला फाउंडेशनः जरूरतमंदों की मदद में जुटी संस्थाओं ने पहुंचाई राशन किट 

Thu, 23 Apr 2020 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Institutions engaged in helping the needy deliver ration kits during amar ujala foundation campaign
परिवार को मदद... - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन की मार झेल रहे जरूरतमंदों की मदद में अमर उजाला फाउंडेशन समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर लगातार जुटा है। फाउंडेशन के नेतृत्व में बुधवार को भी सहयोगी संगठनों ने विभिन्न शहरों में राशन, भोजन के पैकेट व अन्य जरूरत की चीजें गरीबों में वितरित कीं। 

विज्ञापन


भिवानी में साझी रसोई के वालंटियर्स ने बुधवार को स्लम बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों में राशन किट बांटे। गाजियाबाद में फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाओं अग्रसेन रसोई, केमिस्ट एसोसिएशन और अन्न पात्र ने खाने के पैकेट बांटे। 
विज्ञापन


फतेहपुर में अमर उजाला की पहल पर साझा रसोई संचालक शिवकांत तिवारी, प्रिंस रियासत ने पत्थर कटा इलाके व डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सदर क्षेत्र में जरूरतमंदों को राशन बांटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा में शहर में आलोक फाउंडेशन व भरथना में समाजसेवियों ने ग्यारह हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया और राशन प्रशासन को उपलब्ध कराया। 

उन्नाव में अमर उजाला की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को राशन सामग्री बांटी। मुजफ्फरनगर में फाउंडेशन तथा खतौली विधायक विक्रम सैनी के संयुक्त तत्वावधान में राज पब्लिक स्कूल मंसूरपुर के परिसर में 22 जरूरतमंदों परिवारों तथा समाचार पत्र वितरकों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। 

इस अवसर पर विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जनता तक सही एवं सटीक खबरें अखबार के माध्यम से पहुंचाने में समाचार पत्र वितरकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

भिवानी में लॉकडाउन के लगातार 29 दिन से हलवासिया विद्या विहार स्कूल में चल रही साझी रसोई के वालंटियर्स ने बुधवार को स्लम बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को खाना बांटा। वालंटियर्स ने वहां पर सामुदायिक दूरी के नियम को बरकरार रखते हुए खाने के पैकेट बांटे। 


अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़े जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता, हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन की टीम लगातार लॉकडाउन में जरूरतमंदों व प्रवासी मजदूरों की भोजन संबंधी जरूरतों की आपूर्ति के लिए अपनी सेवाएं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed