फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspector at the police station was stolen again!

दरोगा जी थाने में फिर से चोरी हो गई!

Sat, 15 Mar 2014 11:46 PM IST
सनी चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद
सनी चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 15 Mar 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Inspector at the police station was stolen again!
सिहानी गेट कोतवाली में पुलिस के एक बड़े ‘खेल’ का खुलासा हुआ है।  करीब 6 साल पहले किराना मंडी से छापा मारकर पुलिस ने मिलावटी घी के 24 टिन जब्त किए थे।
विज्ञापन


इस मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब्त माल पेश न करने पर तत्कालीन और वर्तमान हेड मोहर्रिर के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है।

कोर्ट ने डीजीपी को आदेशित करते हुए सेवानिवृत्त और तत्कालीन हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।

न्यायालय ने 9 जनवरी और 24 जनवरी 2014 को केस प्रापर्टी को अवलोकन करने के लिए मंगवाया था। हेड मोहर्रिर रविंद्र परिहार ने 12 टिन रिफाइंड आयल के पेश किए।
विज्ञापन


सभी टिनों पर लगा लेबल कटा था, जिससे मैन्युफैक्चरिंग तारीख का पता नहीं चल रहा था। न्यायालय ने सही माल मुकदमा पेश न करने और 12 नए रिफाइंड टिन न्यायालय में पेश करने पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ यतेश पुनिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पूर्व हेड मोहर्रिर रामपाल शर्मा और वर्तमान हेड मोहर्रिर रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच जारी है।


यह है मामला
24 अक्टूबर 2007 को सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने किरानी मंडी स्थित गली से नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।

नकली घी बनाने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फैक्ट्री से पुलिस ने गैस चूल्हा, भगोना, वनस्पति के 24 टिन, 12 टिन रिफाइंड ऑयल, रासायनिक पदार्थ से भरी तीन बोतल, दो तराजू सहित भारी मात्रा में पैकिंग से जुड़ा सामान जब्त किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed