फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   inld chief op chautala compares himself with lord krishna.

चौटाला ने खुद की तुलना भगवान से की

Sat, 11 Oct 2014 08:29 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
inld chief op chautala compares himself with lord krishna.

अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा हुए इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने चुनावी रैली में जाकर विवादों में घिरने के बाद अब भगवान से अपनी तुलना करके माहौल को और गरम कर दिया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य कारणों के चलते जेल से बाहर आए चौटाला ने कोर्ट की मनाही के बावजूद चुनावी जनसभा की थी इससे नाराज कोर्ट ने उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट में पेशी के समय चौटाला ने मीडिया से बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने अपनी तुलना भगवान श्रीकृष्ण से कर डाली। चौटाला ने ऐसे कई प्रसंग सुनाए जिनमें उन्होंने खुद श्रीकृष्ण के जैसा ही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए चौटाला का पूरा बयान

inld chief op chautala compares himself with lord krishna.

इनेलो के मुखिया ओपी चौटाला ने जेल जाने के सवाल पर कह‌ा कि कहा कि जब वह पैदा हुए थे तो उनके पिता देवीलाल चौटाला जेल में थे और वह खुद ननिहाल में। ठीक इसी तरह भगवान कृष्‍ण जब पैदा हुए तो उनके पिता भी जेल में थे और वह ननिहाल में।

चौटाला ने कहा कि आपातकाल के समय भी उन्हें जेल में रहना पड़ा है। इसलिए अब उन्हें जेल जाने से कोई डर नहीं लगता। अगर अदालत कहेगी तो वह जरूर जेल जाएंगे। जब भगवान जेल में पैदा हो सकते हैं तो वह जेल में रह क्यों नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि भाजपा गलत प्रचार कर रही है, कोर्ट की ओर से उन्हें ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला कि वो किसी जनसभा में नहीं जा सकते। चुनाव में हमें दो तिहाई सीटें मिलने वाली हैं इसलिए हमें किसी से समर्थन लेने या देने की जरूरत नहीं है।

चौटाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी सीबीआई पर दबाव बना रही है और उनके खिलाफ माहौल बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed